देशभक्त या परिवार विनाशक… अपर्णा-प्रतीक के बीच थमनेल की इस लड़ाई में बड़ी गहराई है?

अपर्णा यादव ने बीजेपी जॉइन करने के बाद अपने पहले मीडिया संबोधन के वीडियो के थमनेल के जरिए दावा किया था, उस पर उनके पति प्रतीक यादव ने अलग बात कह दी। थमनेल की यह लड़ाई के पीछे की कहानी क्या है?

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड19 Jan 2026, 04:23 PM IST
अपर्णा यादव
अपर्णा यादव

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में खलबली मची हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे और बहू के बीच की खटपट अब तलाक के ऐलान तक पहुंच गई है। प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव से रिश्ता तोड़ते हुए तलाक लेने का फैसला किया है। इस ऐलान के लिए प्रतीक ने पत्नी अपर्णा की जिस तस्वीर का उपयोग किया है, वह अपने आप में बड़ी कहानी बता रही है।

प्रतीक ने अपर्णा से तलाक लेने का किया फैसला

प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपर्णा यादव की तस्वीर पर लिखा है- A Family Destroyer यानी एक परिवार विनाशक। बड़ी बात यह है कि प्रतीक ने अपर्णा की उसी तस्वीर पर यह लिखा है जिस पर कभी अपर्णा ने लिखा था- 'मेरे लिए राष्ट्र पहले है'। यह तस्वीर 19 जनवरी, 2022 की है जब अपर्णा यादव ने परिवार के उस राजनीतिक कुनबे से अलग होकर बीजेपी का दामन था, जिसका नेतृत्व अभी उनके जेठ अखिलेश यादव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | क्या प्रतीक यादव का अकाउंट हो गया हैक? अपर्णा से तलाक पर आया भाई का रिएक्शन

बीजेपी में शामिल होने वाली अपर्णा की तस्वीर का किया इस्तेमाल

अपर्णा ने समाजवादी पार्टी (एसपी) से अलग होकर 19 जनवरी, 2022 को बीजेपी जॉइन कर लिया था। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और तत्कालीन यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने अपर्णा को बीजेपी का पट्टा पहनाकर और सदस्यता प्रमाण पत्र देकर बीजेपी में आने की औपचारिकता पूरी की थी। सदस्यता की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपर्णा ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर में मीडिया को संबोधित किया था जहां उनका सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था।

अपर्णा देशभक्त या परिवार की विनाशक?

अपर्णा ने बतौर बीजेपी नेता अपने पहले मीडिया संबोधन में कहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की सोच और विचारधारा से हमेशा प्रभावित रही हैं। उन्होंने अपने इस संबोधन का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया था जिसके थमनेल पर लिखा था- 'मेरे लिए राष्ट्र पहले है'।

सोचिए, आज उसी तस्वीर पर प्रतीक यादव का उपयोग अपर्णा से तलाक लेने की घोषणा करने के लिए किया और थमनेल बदल दी। प्रतीक ने अपर्णा की तस्वीर पर लिखा- A Family Destroyer यानी परिवार का विनाश करने वाली। मतलब साफ है कि अपर्णा खुद को देशभक्त कहती हैं, लेकिन प्रतीक उन्हें परिवार को तबाह करने वाली महिला मानते हैं। अपर्णा कहती हैं कि राष्ट्र के आगे सारे अरमानों, सारे हितों की कुर्बानी जबकि प्रतीक कहते हैं कि अपर्णा महास्वार्थी है जिसने प्रसिद्धि के लिए परिवार को तबाह कर दिया।

यह भी पढ़ें | एक तस्वीर और 19 जनवरी की तारीख… प्रतीक ने अपर्णा से रिश्ता टूटने की कहानी बताई?

क्या तब अपर्णा ने भी दे दिया था अनबन का संकेत?

अपर्णा ने जब कहा कि उनके लिए राष्ट्र पहले है तो क्या वो यह कह रही थीं कि उनके लिए परिवार से पहले भी राष्ट्र है? अगर ऐसा है तो अपर्णा ने बीजेपी जॉइन करते ही बता दिया था कि परिवार में सबकुछ ठीक नहीं है और उनका यह फैसला पारिवारिक रिश्ते टूटने की आशंकाओं के बावजूद है। संभव है, प्रतीक ने भी इसीलिए अपर्णा की उसी तस्वीर का उपयोग किया और पत्नी के दावे के उलट उन्हें परिवार विनाशक बताया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सदेशभक्त या परिवार विनाशक… अपर्णा-प्रतीक के बीच थमनेल की इस लड़ाई में बड़ी गहराई है?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सदेशभक्त या परिवार विनाशक… अपर्णा-प्रतीक के बीच थमनेल की इस लड़ाई में बड़ी गहराई है?