Apple HomeView Feature: पंखा बंद करना हो या लाइट ऑन, घर को स्मार्ट बनाएगा Apple HomeView, जानिए कीमत और फीचर्स

Apple HomeView से म्यूजिक सुनने, वीडियो कॉल करने और कम्पैटिबल स्मार्ट लाइट, लॉक, थर्मोस्टेट व कैमरे नियंत्रित करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें 7 इंच की स्क्रीन, Siri AI और Secure Enclave सुरक्षा तकनीक है। आइए जानते हैं क्या है इसकी कीमत

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 01:12 PM IST
Apple HomeView की कीमत
Apple HomeView की कीमत(AI generated image for representational purposes only)

Apple HomeView Features And Price: अगर आप भी अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो एप्पल ने आपके लिए एक शानदार प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है, जो सालों से चली आ रही परेशानियों को खत्म कर देगा। ये प्रोडक्ट घर में म्यूजिक सुनना हो, वीडियो कॉल करनी हो या स्मार्ट लाइट और दरवाजे के लॉक को कंट्रोल करना हो, इन कामों के लिए आपकी मदद करने वाला है। Apple के इस प्रोडक्ट का नाम HomeView रखा है। ये मनोरंजन, वीडियो कॉल, वॉयस असिस्टेंट और स्मार्ट होम कंट्रोल को एक डिवाइस में जोड़ता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स

क्या है Apple HomeView?

Apple HomeView एक स्मार्ट डिस्प्ले है, जिसमें 7 इंच की Liquid Retina स्क्रीन और स्पीकर दिया गया है। इसे रखने के लिए बड़े स्पेस की जरूरत नहीं है। इसे आप घर में टेबल, किचन काउंटर या बेडसाइड टेबल पर रख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे दीवार पर लगा सकते हैं। आप इसकी स्क्रीन पर म्यूजिक चला सकते हैं, वीडियो कॉल कर सकते हैं, फोटो देख सकते हैं और घर में लगे कम्पैटिबल स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।इसमें Apple Intelligence के साथ Siri AI भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस में हर महीने जमा करें 6 हजार, मैच्योरिटी पर मिलेंगे इतने पैसे

पंखा बंद करना हो या लाइट ऑन, कैसे आएगा काम?

मान लीजिए कि आप बिस्तर पर आराम कर रहे हैं और कमरे की लाइट बंद करनी है या फिर घर से बाहर निकलते समय दरवाजे का स्मार्ट लॉक चेक करना है। अगर आपके घर में Apple Home के साथ काम करने वाले कम्पैटिबल स्मार्ट डिवाइस लगे हैं, तो HomeView की मदद से उन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी स्क्रीन से स्मार्ट लाइट को एडजस्ट करने, थर्मोस्टेट का तापमान बदलने, दरवाजे के स्मार्ट लॉक को कंट्रोल करने और घर में लगे कम्पैटिबल कैमरों की लाइव फीड देखने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

इस डिवाइस की एक खास बात ये है कि एक साथ छह लोगों को उनके चेहरे से पहचान सकता है। इसके बाद हर यूजर को अपनी पसंद के ऐप्स और विजेट्स के साथ अलग होम स्क्रीन मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | एप्पल के नए CEO जॉन टर्नस की कमाई कितनी? टिम कुक की सैलरी में भी आया बड़ा बदलाव

Siri AI से क्या-क्या कर सकेंगे?

Apple HomeView में Siri AI भी दिया गया है, इसमें जरूरत पड़ने पर यूजर असिस्टेंट से सवाल पूछ सकता है। स्मार्ट होम के कम्पैटिबल डिवाइस को कंट्रोल कर सकता हैं। इसके अलावा, HomeView पर शुरू की गई कुछ बातचीत को दूसरे Apple डिवाइस पर भी जारी रखा जा सकता है।

प्राइवेसी का भी रखा गया है ध्यान

घर में कैमरे, माइक्रोफोन और निजी मैसेज के बाद प्राइवेसी को लेकर भी सवाल उठ सकता है। इस पर Apple का कहना है कि HomeView को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।कंपनी के मुताबिक, डिवाइस में Secure Enclave जैसी सुरक्षा तकनीक है, जिसका इस्तेमाल संवेदनशील डेटा को अलग तरीके से प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। हर सदस्य की प्राइवेसी को अलग-अलग और सुरक्षित रखा जाएगा। यूजर्स को ध्यान रखना होगा कि स्मार्ट कैमरों से जुड़े कुछ फीचर्स के लिए iCloud+ सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है।

Apple HomeView की कीमत कितनी है?

भारत में Apple HomeView की कीमत 39,900 रुपये है। इसका वॉल-माउंटेड मॉडल भी इसी कीमत पर है। दोनों मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी। टेबल पर रखे जाने वाले मॉडल के लिए सिल्वर, स्टारलाइट, रोज पिंक और स्पेस ग्रे रंगों का विकल्प मिलता है। वॉल-माउंटेड मॉडल सिल्वर और स्पेस ग्रे रंगों में मिल रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सApple HomeView Feature: पंखा बंद करना हो या लाइट ऑन, घर को स्मार्ट बनाएगा Apple HomeView, जानिए कीमत और फीचर्स
More