अंजीर खाने वाले हो जाएं सावधान! क्या नॉन-वेज होता है ये फल, वीडियो के जरिये समझिये क्या है माजरा

अंजीर को लेकर एक बहस चल रही है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अंजीर सच में वेगन होता है या नहीं। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अंजीर के बढ़ने की प्रक्रिया में एक खास तरह की ततैया (wasp) की भूमिका होती है। 

Manali Rastogi
अपडेटेड17 Dec 2025, 02:33 PM IST
अंजीर खाने वाले हो जाएं सावधान, क्या नॉन-वेज होता है ये फल, वीडियो के जरिये समझिये क्या है माजरा
अंजीर खाने वाले हो जाएं सावधान, क्या नॉन-वेज होता है ये फल, वीडियो के जरिये समझिये क्या है माजरा

अंजीर (Figs) एक लोकप्रिय फल है, जो अपने स्वाद, अधिक फाइबर और पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। लेकिन बहुत से लोगों को यह जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ मान्यताओं के अनुसार अंजीर को पूरी तरह शाकाहारी नहीं माना जाता। इस बात को एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर शहनाज ट्रेजरी ने उजागर किया है। इसके पीछे एक रोचक जैविक प्रक्रिया है, जिसमें अंजीर ततैया (Fig Wasp) की भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें | सर्दी में क्यों करना चाहिए तिल-गुड़ के लड्डू का सेवन? जानिए इसे बनाने की रेसिपी

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कंसल्टेंट डाइटिशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा अंजीर के परागण की प्रक्रिया, ततैयों का फल पर असर और शाकाहारी लोगों को अंजीर कैसे खाना चाहिए पर विस्तार से जानकारी दी। कनिका मल्होत्रा बताती हैं कि अंजीर का परागण एक खास प्रक्रिया है, जिसमें अंजीर ततैया की अहम भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें | 12 स्कूलों को बम की मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

मादा अंजीर ततैया एक छोटे से छेद, जिसे ओस्टियोल कहा जाता है, के जरिए अंजीर के अंदर जाती है। वह अपने साथ पिछले अंजीर से लाया हुआ पराग (pollen) लेकर आती है। अंदर जाकर वह फूलों का परागण करती है और कुछ फूलों में अंडे भी देती है।

यह भी पढ़ें | Oscar 2026: इस कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड, जानिए

अंजीर, ततैया के लार्वा के लिए एक सुरक्षित जगह बन जाता है, जहां वे बीजों के अंदर विकसित होते हैं। नर ततैया पहले बाहर आते हैं, मादा से मिलन करते हैं और फिर अंजीर के अंदर ही मर जाते हैं। निषेचित मादा ततैया पराग लेकर बाहर निकलती है और नए अंजीर की तलाश में चली जाती है। इस तरह अंजीर और ततैया एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं।

यह भी पढ़ें | धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, किया 400 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन

जब सख्त शाकाहारी आहार की बात आती है, तो इस प्रक्रिया को लेकर कुछ लोगों को चिंता हो सकती है। कनिका मल्होत्रा मानती हैं कि यह सच है कि कुछ अंजीर के परागण के लिए अंजीर ततैया पर निर्भर होते हैं और परागण के बाद कई बार ततैया फल के अंदर ही मर जाती है। इसी कारण कुछ लोग अंजीर को सख्त शाकाहारी आहार में शामिल करने को लेकर असमंजस में रहते हैं।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअंजीर खाने वाले हो जाएं सावधान! क्या नॉन-वेज होता है ये फल, वीडियो के जरिये समझिये क्या है माजरा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअंजीर खाने वाले हो जाएं सावधान! क्या नॉन-वेज होता है ये फल, वीडियो के जरिये समझिये क्या है माजरा