क्या आप भी बिना टेस्ट या बिना डॉक्टर पर्ची के खा रहे एंटीबायोटिक? एक्सपर्ट से जानें शरीर पर होने वाले असर के बारे में

आप बिना टेस्ट कराए या डॉक्टर से बिना सलाह लिए किसी तरह की एंटीबायोटिक ले रहे हैं तो इसके आपके शरीर पर गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड11 Jan 2026, 09:01 PM IST
क्या आप भी बिना टेस्ट या बिना डॉक्टर पर्ची के खा रहे एंटीबायोटिक? एक्सपर्ट से जानें शरीर पर होने वाले असर के बारे में
क्या आप भी बिना टेस्ट या बिना डॉक्टर पर्ची के खा रहे एंटीबायोटिक? एक्सपर्ट से जानें शरीर पर होने वाले असर के बारे में

नई दिल्ली: देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बिना किसी टेस्ट या डॉक्टर की पर्ची के एंटीबायोटिक ले लेते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। कई बार इससे आपकी जान को खतरा भी हो सकता है, लेकिन ढेर सारी चेतावनियों के बावजूद लोग इन्हें नजरअंदाज करते हुए अपनी सेहत से खिलवाड़ करते हैं। इस बीच पीएम मोदी ने भी हाल-फिलहाल में इस बात पर जोर दिया कि बिना किसी टेस्ट या डॉक्टर की पर्ची के आपको एंटीबायोटिक नहीं लेनी चाहिए।

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आग्राह किया था कि वे डॉक्टर से परामर्श किए बिना ऐसी दवाएं न लें। उन्होंने कहा था कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि निमोनिया और यूटीआई जैसी कई बीमारियों के खिलाफ एंटीबायोटिक अप्रभावी साबित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें | लंच करने के बाद क्यों आती है नींद? डॉक्टर ने बताया इसके पीछे का कारण, जानें

मोदी ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, इसका एक बड़ा कारण लोगों द्वारा बिना सोचे-समझे एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन है। उन्होंने ये भी कहा था कि एंटीबायोटिक दवाएं ऐसी दवाएं नहीं हैं, जिन्हें बिना सोचे-समझे लिया जा सके। मोदी ने कहा कि इन दवाओं का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए। इस विषय पर जब मुंबई के राय पाइल्स क्लीनिक के डॉ. योगेंद्र कुमार राय से बातचीत की तो उन्होंने भी पीएम मोदी की बात से सहमति जताई।

उन्होंने कहा कि अगर आपको किसी तरह की कोई दिक्कत है और आप बिना टेस्ट कराए या डॉक्टर से बिना सलाह लिए किसी तरह की एंटीबायोटिक ले रहे हैं तो इसके आपके शरीर पर गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इससे आपके शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को इसकी आदत हो जाती है, जिसकी वजह से आगे चलकर इन दवाओं का बैक्टीरिया पर असर नहीं होता है। यही नहीं, कुछ मामलों में तो ये दवाएं जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें | भूमि पेडनेकर ने कैसे घटाया 40 किलो? जानें क्या था एक्ट्रेस का वेट लॉस सीक्रेट

डॉक्टर ने ये भी कहा कि रिटेल काउंटर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी एंटीबायोटिक दवा बिकनी नहीं चाहिए, लेकिन हमारे देश में लोग इन्हें बिना पर्ची के बेच भी रहे हैं और लोग इन्हें खरीद भी रहे हैं। डॉक्टर राय ने कहा कि सबसे पहले तो इसे रोकना बहुत जरूरी है क्योंकि जब तक एंटीबायोटिक दवाएं ऐसे ही बिकती रहेंगी तब तक लोग इन्हें मनमर्जी खाते रहेंगे।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सक्या आप भी बिना टेस्ट या बिना डॉक्टर पर्ची के खा रहे एंटीबायोटिक? एक्सपर्ट से जानें शरीर पर होने वाले असर के बारे में
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सक्या आप भी बिना टेस्ट या बिना डॉक्टर पर्ची के खा रहे एंटीबायोटिक? एक्सपर्ट से जानें शरीर पर होने वाले असर के बारे में