Artificial Rain in Delhi: दिल्ली में तीसरी बार हुआ क्लाउड सीडिंग का परीक्षण, जानिए पहले कब-कब हुई कृत्रिम बारिश

दिल्ली सरकार ने 53 साल बाद कृत्रिम वर्षा का परीक्षण किया गया। इस दौरान रसायनों का छिड़काव विमान द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य सर्दियों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता में सुधार करना है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड28 Oct 2025, 11:04 PM IST
दिल्ली में तीसरी बार हुआ क्लाउड सीडिंग का परीक्षण
दिल्ली में तीसरी बार हुआ क्लाउड सीडिंग का परीक्षण

Artificial Rain in Delhi: दिल्ली में करीब 53 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर कृत्रिम वर्षा का प्रयोग किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे के जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पहला परीक्षण 1957 के मानसून के दौरान किया गया था जबकि दूसरा प्रयास 1970 के दशक की शुरुआत की सर्दियों में किया गया था।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मंगलवार को आईआईटी-कानपुर के सहयोग से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में कृत्रिम वर्षा कराने के लिए मंगलवार को परीक्षण किया जो इस तरह का तीसरा प्रयोग था तथा अगले कुछ दिनों में और परीक्षणों की योजना बनाई गई है।

किस इलाके में हुई क्लाउड सीडिंग?

अधिकारियों ने बताया कि कृत्रिम बारिश की खातिर रसायनों का छिड़काव करने के लिए विमान ने कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी और मेरठ की हवाई पट्टी पर उतरने से पहले बुराड़ी, उत्तरी करोल बाग और मयूर विहार जैसे क्षेत्रों में रसायनों का छिड़काव किया।

यह भी पढ़ें | जस्टिस रंजना को मिली 8वें वेतन आयोग की कमान, जानिए उनकी टीम के बारे में सबकुछ

दिल्ली की हवा हुई साफ

सिरसा ने एक वीडियो बयान में कहा कि सेसना विमान ने कानपुर से उड़ान भरी। इसने आठ झोंकों में रसायनों का छिड़काव किया और परीक्षण आधे घंटे तक चला। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम वर्षा कराने के उद्देश्य से किया गया यह परीक्षण, सर्दियों के महीनों के दौरान बिगड़ती वायु गुणवत्ता में सुधार की दिल्ली सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

प्रत्येक झोंके में छिड़काव किये गए रसायन का वजन दो से 2.5 किलोग्राम था और परीक्षण आधे घंटे तक चला। रसायन का छिड़काव करने का प्रत्येक झोंका दो से ढाई मिनट का था। बादलों में 15 से 20 प्रतिशत आर्द्रता थी। ये परीक्षण सर्दियों के महीनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को कम करने के लिए दिल्ली सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

कहां कितनी हुई हवा साफ?

क्षेत्रPM 2.5 (पहले → बाद में)कमी (μg/m³)PM 10 (पहले → बाद में)कमी (μg/m³)
मयूर विहार221 → 20714207 → 17730
करोल बाग230 → 20624206 → 16343
बुराड़ी229 → 20326209 → 17732

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सArtificial Rain in Delhi: दिल्ली में तीसरी बार हुआ क्लाउड सीडिंग का परीक्षण, जानिए पहले कब-कब हुई कृत्रिम बारिश
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सArtificial Rain in Delhi: दिल्ली में तीसरी बार हुआ क्लाउड सीडिंग का परीक्षण, जानिए पहले कब-कब हुई कृत्रिम बारिश