Asia Cup 2025 Final Clash: एशिया कप के फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़त, जानिए कैसे हुआ ये संभव

Asia Cup 2025 Final Clash: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। पाकिस्तान ने बंगलादेश को 11 रन से हराया, जहां शाहीन और हारिस ने महत्वपूर्ण विकेट लिए। बंगलादेश की टीम 124 रन बना सकी।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड26 Sep 2025, 07:39 AM IST
एशिया के फाइनल में भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान
एशिया के फाइनल में भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान

Asia Cup 2025 Final Clash: एशिया कप 2025 के फाइनल में वो होने जा रहा है, जो आजतक नहीं हुआ है। इतिहास में पहली बार एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के टीम की टक्कर होने जा रही है। दरअसल बीती रात हुए मैच में पाकिस्तान के बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ (तीन-तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने बंगलादेश को हरा दिया। इस वजह से अब उसका मुकाबला फाइनल में भारत के साथ होगा। ये पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के खिताबी मुकाबले में भिड़ेगे।

बांग्लादेश की शरुआत ही रही खराब

136 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमॉन ( शून्य) का विकेट गंवा दिया। बंगलादेश का दूसरा विकेट मोहम्मद तोहीद हृदोय (पांच) के रूप में गिरा। इन दोनों बल्लेबाजों को शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया। पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका।

124 रन ही बना पाए बांग्लादेशी बल्लेबाज

सैफ हसन (18), मेहदी हसन (11), नुरुल हसन (16), कप्तान जाकेर अली (पांच), तंजिम हसन साकिब (10) और तस्कीन अहमद (चार) रन बनाकर आउट हुये। बंगलादेश के लिए शमीम अहमद ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। बंगलादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना सकी और 11 रनों से मुकाबला हार गई। रिशाद हुसैन 16 रन और मुस्तफिजुर रहमान छह रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें | कैसे जीतेंगे एशिया कप? भारतीय टीम फाइलन से पहले बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ ने तीन-तीन विकेट लिये। सैम अयूब को दो विकेट मिले। मोहम्मद नवाज ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र पांच रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। साहिबजादा फरहान (चार) और सैम अयूब (शून्य) पर पर आउट हुए। इसके बाद सातवें ओवर में पाकिस्तान का तीसरा विकेट फखर जमान (13) के रूप में गिरा। इसके बाद बंगलादेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नियमित अंतराल पर पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे। हुसैन तलत (तीन) रन बनाकर आउट हुए।

मोहम्मद हारिस ने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। मोहम्मद नवाज 15 गेंदों में (25), कप्तान आगा सलामान और शाहीन शाह अफरीदी 19-19 रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 135 रन का स्कोर ही बना सकी। फहीम अशरफ 14 रन और हारिस रउफ तीन रन बनाकर नाबाद रहे।बंगलादेश के लिए तसकीन अहमद ने तीन विकेट लिये। मेहदी हसन और रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAsia Cup 2025 Final Clash: एशिया कप के फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़त, जानिए कैसे हुआ ये संभव
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAsia Cup 2025 Final Clash: एशिया कप के फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़त, जानिए कैसे हुआ ये संभव
OPEN IN APP