ECI Chunav Result LIVE: तमिलनाडु में TVK, बंगाल में BJP… जानें किस राज्य में किसकी सरकार

Assembly Election Result 2026 Live: पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में बड़ा बदलाव दिखा है। बंगाल में बीजेपी 200+ सीटों से जीत गई है, तमिलनाडु में टीवीके 100+ सीटों के साथ सबसे आगे रही। असम में बीजेपी की जीत हुई, जबकि केरल में कांग्रेस और पुडुचेरी में AINRC बढ़त बनाए हुए हैं।

Manali Rastogi
अपडेटेड4 May 2026, 08:55:51 PM IST
शुरुआती रुझानों में बंगाल में दिख रही कांटे की टक्कर, जानिए अन्य राज्यों के हाल
शुरुआती रुझानों में बंगाल में दिख रही कांटे की टक्कर, जानिए अन्य राज्यों के हाल

ECI Chunav Result LIVE: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे अब लगभग साफ हो चुके हैं और इस बार कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 200+ सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता पर कब्जा कर लिया है। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 100+ सीटों के साथ सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। असम में भी बीजेपी ने 82 सीटों के साथ जीत दर्ज की है। केरल में फिलहाल कांग्रेस 63 सीटों के साथ आगे है, जबकि पुडुचेरी में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस 12 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है।

चुनाव आयोग ने केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल, 2026 को एक ही चरण में मतदान कराए, जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ। दूसरे चरण का मतदान पिछले हफ्ते बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को संपन्न कराया गया। कुल विधानसभा सीटों की अगर बात करें तो चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुछ 823 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए।

पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस है। वहीं तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन, AIADMK गठबंधन, टीवीके और एनटीके के बीच है। केरल में मुख्य मुकाबले में LDF,UDF और NDA है। असम में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला NDA बनाम कांग्रेस गठबंधन के बीच है।

चुनाव के दौरान मुख्य चेहरों की बात करें तो वह ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, मोहम्मद सलीम, एम.के. स्टालिन, उद्धयनिधि स्टालिन, पिनारयी विजयन, वी.डी. सथीसन, राजीव चंद्रशेखर, हिमंता बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई, एन. रंगास्वामी और वी. वैथिलिंगम हैं। इस बार के चुनाव में सभी पार्टियों ने जोरदार प्रचार अभियान चलाकर पूरी ताकत झोंकी है।

चुनावों के आधिकारिक नतीजे जानने के लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। इसके लिए वहां पर eci.gov.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट ले सकते हैं। वहां पर आपको राउंड-वार परिणाम और अंतिम नतीजे उपलब्ध होंगे। ECI के मोबाइल ऐप (Voter Helpline या Election Commission App) से भी आप लाइव अपडेट हासिल कर सकते हैं।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
4 May 2026, 08:55:51 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: 5 राज्यों के नतीजों ने बदली देश की तस्वीर

ECI Chunav Result LIVE: आज 4 मई 2026 को भारत के पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों ने देश की सियासत को पूरी तरह झकझोर दिया है। जहाँ बंगाल में बीजेपी ने दशकों की मेहनत के बाद ममता बनर्जी के किले को ढहाया है, वहीं तमिलनाडु में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थलपति विजय की पार्टी ने दिग्गज द्रविड़ दलों को पीछे छोड़कर नया इतिहास लिख दिया है। असम में बीजेपी का जादू बरकरार है। केरल में कांग्रेस और पुडुचेरी में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

4 May 2026, 05:52:54 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट से 5,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। यहां उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुवेंदु अधिकारी हैं, जिन्होंने नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ा है।

4 May 2026, 05:52:25 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: तमिलनाडु की कोलाथुर सीट पर बड़ा उलटफेर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कोलाथुर सीट पर हार का सामना किया है। टीवीके उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने यह सीट जीत ली है। वी.एस. बाबू ने लोयोला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर अपना जीत का प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया है।

4 May 2026, 03:08:20 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: पश्चिम बंगाल में किसकी जीत?

अब तक के रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में BJP को बढ़त मिलती दिख रही है। पार्टी लगभग 195 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) करीब 82 सीटों पर आगे है, ऐसा PValue Analytics के आंकड़े बताते हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। अभी अंतिम नतीजे नहीं आए हैं, इसलिए यह साफ नहीं है कि पश्चिम बंगाल में अंतिम जीत किसकी होगी। परिणाम पूरी गिनती पूरी होने के बाद ही घोषित किए जाएंगे।

4 May 2026, 03:06:14 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी की बढ़त

BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर 11,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने भवानीपुर सीट से भी ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम में उनके सामने TMC के प्रवित्र कर उम्मीदवार हैं।

4 May 2026, 02:03:22 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: भवानीपुर में ममता 15,494 वोटों से आगे हैं

भवानीपुर सीट पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बीजेपी के प्रतिद्वंद्वी सुवेंदु अधिकारी से 15,494 वोटों से आगे चल रही हैं। ताज़ा रुझानों के अनुसार, आठ राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी को 35,522 वोट मिले हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी को 20,028 वोट मिले हैं।

4 May 2026, 12:55:50 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: कोयंबटूर में TVK के कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न

कोयंबटूर में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से TVK कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। शुरुआती रुझानों में TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है।

4 May 2026, 12:33:37 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: जो हुआ, अच्छे के लिए हुआ- हुमायूं कबीर

बंगाल में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर हुमायूं कबीर ने कहा कि 'जो हुआ, अच्छे के लिए हुआ, यह होना ही था। तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए ममता बनर्जी ने अपने भतीजे को अपार शक्ति दी, जनता को धोखा दिया और उनकी संपत्ति लूटी। टीएमसी को करारा जवाब देने के लिए मैं बंगाल की जनता को बधाई देता हूं। मैं दोनों सीटें जीतूंगा।

4 May 2026, 12:14:22 PM IST

ECI Chunav Result LIVE: असम में हिमंत 11,939 वोटों से आगे

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने जालुकबारी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की विदिशा एन. पर 11,939 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है। शर्मा इस सीट से लगातार छठी बार जीत हासिल करने के कगार पर पहुंच रहे हैं। मतगणना के तीसरे चरण के बाद शर्मा को 18,805 वोट मिले, जबकि विदिशा को 6,866 वोट प्राप्त हुए. भाजपा नेता 1996 में इस सीट से अपना पहला चुनाव जीतने में असफल रहे थे, जब वह कांग्रेस में थे। 2001 से उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा और हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया, और 2021 में उन्होंने 1,01,000 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की।

4 May 2026, 11:48:37 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: किस राज्य में कितनी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं

पश्चिम बंगाल: 293 सीटें (कुल सीट 294, मगर एक सीट पर नतीजे अभी नहीं आएंगे)

तमिलनाडु: 234 सीटें

असम: 126 सीटें

केरल: 140 सीटें

पुडुचेरी: 30 सीटें

4 May 2026, 11:37:51 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: प्रधानमंत्री शाम 6.30 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे

दिल्ली में बीजेपी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

4 May 2026, 11:37:39 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: असम में बीजेपी का महा - सुनामी

असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ने 91 सीटों के साथ विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया है। 126 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस महज 28 पर सिमटती नजर आ रही है। बहुमत के 64 के आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ते हुए भाजपा अब ‘सुपर मेजॉरिटी’ की ओर है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में यह ‘कमल’ की लगातार तीसरी और सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। जनता ने विकास और सुरक्षा के नाम पर भाजपा को प्रचंड जनादेश दिया है। गुवाहाटी में जश्न शुरू हो चुका है, जहां कार्यकर्ता इसे ‘विकास की जीत’ बता रहे हैं।

4 May 2026, 11:15:59 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: केरल में कांग्रेस+ को 94 सीटों पर बढ़त

कांग्रेस के लिए केरल से अच्छी खबर है. विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है। UDF 94 सीटों पर आगे है. वहीं, लेफ्ट का LDF 42 सीटों पर आगे चल रहा है।

4 May 2026, 10:48:46 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: केरल की परावुर सीट से वीडी सतीशन आगे

केरल की परावुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वी.डी. सतीशन आगे चल रहे हैं, PValue ट्रेंड्स के अनुसार। राज्य में कांग्रेस 45 सीटों पर आगे है और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 71 के बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।

4 May 2026, 10:48:30 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: तमिलनाडु में डीएमके मुख्यालय से हटे टेंट, TVK आगे

चेन्नई में डीएमके मुख्यालय के बाहर से टेंट हटाए जाते हुए देखे गए, क्योंकि विजय की TVK 78 सीटों पर आगे निकल गई है।

4 May 2026, 10:47:45 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी बढ़त

पश्चिम बंगाल में बीजेपी बड़ी बढ़त के साथ 140 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 47 सीटों तक सीमित है, PValue ट्रेंड्स के अनुसार। जिन सीटों पर बीजेपी आगे है उनमें दांतन, भाटपाड़ा, बुरवान, अलीपुरद्वार, गाजोल, काशीपुर और बरुईपुर पूर्व शामिल हैं।

4 May 2026, 10:00:55 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: शुरुआती रुझानों में विजय की टीवीके स्टालिन की डीएमके से करीब है और 57 सीटों पर आगे है

अभिनेता विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ DMK के करीब पहुंच रही है। PValue Analytics के अनुसार, TVK 57 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि DMK 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

4 May 2026, 09:56:32 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: केरल में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी UDF

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है। यह 71 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी होता है।

4 May 2026, 09:47:07 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें, बहुमत का आंकड़ा कितना है?

तमिलनाडु राज्य विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

4 May 2026, 09:46:10 AM IST

ECI Chunav Result LIVE: पश्चिम बंगाल में क्या स्थिति है? आंकड़े देखें

शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। बीजेपी फिलहाल 45 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सECI Chunav Result LIVE: तमिलनाडु में TVK, बंगाल में BJP… जानें किस राज्य में किसकी सरकार
More
होमट्रेंड्सECI Chunav Result LIVE: तमिलनाडु में TVK, बंगाल में BJP… जानें किस राज्य में किसकी सरकार