Ayodhya Deepotsav Record 2025: अयोध्या में दीपोत्सव में बने 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया ने देखा रामराज्य

योध्या में दीपोत्सव के दौरान 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाए गए और 2,128 लोगों ने एक साथ आरती की, जिससे दो विश्व रिकॉर्ड बने। ये उपलब्धियां गिनीज बुक में दर्ज की गई हैं।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड19 Oct 2025, 10:47 PM IST
अयोध्या के दीपोत्सव में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड
अयोध्या के दीपोत्सव में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhya Guinness World Record: उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में रविवार को दो विश्व कीर्तिमान बनाए गए। भव्य दीपोत्सव समारोह के दौरान एक साथ 26 लाख 17 हजार 215 दीप प्रज्ज्वलित किये गये और 2,128 लोगों ने एक साथ सरयू आरती की। यह दोनों ही उपलब्धियां विश्व रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज की गई हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के प्रतिनिधियों ने ड्रोन से की गई दीयों की गणना की पुष्टि के बाद इस उपलब्धि की आधिकारिक घोषणा की। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) अमृत अभिजात ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कौन-कौन से बने वर्ल्ड रिकॉर्ड?

पहला गिनीज पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन और डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा सबसे बड़ी संख्या में तेल के दीये जलाने के लिए दिया गया। वहीं दूसरा गिनीज पुरस्कार सर्वाधिक लोगों (2128) द्वारा एक साथ आरती करने के लिए दिया गया। यह पुरस्कार पर्यटन विभाग, अयोध्या जिला प्रशासन, अयोध्या और सरयू आरती समिति, अयोध्या को प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें | प्रदूषित हुई दिल्ली की हवा! दिवाली से पहले लागू हुआ GRAP स्टेज-II, जानिए AQI

बता दें कि साल 2017 में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी थी तब सरयू नदी के घाटों पर जलाए जाने वाले दीयों की संख्या 1.71 लाख थी और इसके बाद हर साल ये संख्या लगातार बढ़ती रही है। यूपी सरकार के अनुसार साल 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख, 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख, 2023 में 22.23 लाख और 2024 में यह संख्या 25.12 लाख थी।

गौरव का प्रतीक है दीपोत्सव

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में दीपोत्सव प्रकाश के उत्सव से बढ़ाकर गौरव और अस्मिता का उत्सव बन गया है। आज पूरी दुनिया अयोध्या को रामराज्य के जीवंत स्वरूप के रूप में देख रही है - जहां आस्था, अनुशासन और विकास एक साथ चमकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां जलाया गया प्रत्येक दीया विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की भावना को प्रतिबिम्बित करता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAyodhya Deepotsav Record 2025: अयोध्या में दीपोत्सव में बने 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया ने देखा रामराज्य
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAyodhya Deepotsav Record 2025: अयोध्या में दीपोत्सव में बने 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया ने देखा रामराज्य