Ayodhya Deepotsav 2025: दीपोत्सव से जगमगा उठी अयोध्या, सीएम योगी ने रामदरबार में शीश नवाकर की पावन आरती

Ayodhya Deepotsav 2025: दीपोत्सव 2025 के मौके पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आरती हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर में पूजा की और दीप जलाकर प्रभु श्रीराम की आराधना की। उसके बाद सरयू नदी पर दीप जलाए गए..

Anuj Shrivastava
अपडेटेड19 Oct 2025, 06:44 PM IST
दीपोत्सव से जगमगा उठी अयोध्या
दीपोत्सव से जगमगा उठी अयोध्या

Ayodhya Deepotsav 2025: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज सरयू नदी के तट पर दीपोत्सव के मौके पर राम की पैड़ी पर संध्या आरती की गई। आरती से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर में प्रभु श्रीराम का विधिवत दर्शन, पूजन और अर्चना की। इस दौरान सरयू नदी के तट पर ड्रोन शो भी किया गया।

लेजर शो का भी हुआ उद्घाटन

दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या की राम की पैड़ी पर नजारा देखकर ऐसा लगा जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। सरयू नदी के तट पर रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे घाट पर जब लेजर और लाइट शो शुरू हुआ, तो हर कोई उसी में खो गया। हजारों दीपों की लौ और आधुनिक प्रकाश तकनीक का संगम ऐसा अद्भुत दृश्य रच रहा था, जिसमें श्रद्धा और भव्यता एक साथ झलक रही थी।

साल 2017 में पहली बार हुआ था दीपोत्सव

दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना करने के बाद कहा कि जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया, तो इसके पीछे हमारा उद्देश्य दुनिया को ये दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या अब विकास और विरासत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 51 लाख दीप जलाए जा रहे हैं।आज उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जहां कभी गोलियां चलती थीं, आज वहां दीप जलाए जा रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAyodhya Deepotsav 2025: दीपोत्सव से जगमगा उठी अयोध्या, सीएम योगी ने रामदरबार में शीश नवाकर की पावन आरती
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAyodhya Deepotsav 2025: दीपोत्सव से जगमगा उठी अयोध्या, सीएम योगी ने रामदरबार में शीश नवाकर की पावन आरती