
Azam Khan Convicted: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल आज कोर्ट ने पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने माना कि आजम खान के बेटे ने विधायक बनने के लिए न्यूनतम आयु पूरी न होने पर दूसरा फर्जी पैनकार्ड बनवाया था।
रामपुर से जुड़े इस मामले की शुरुआत 2019 में हुई थी, जब भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म खान के पास दो अलग-अलग पैन कार्ड हैं। दोनों कार्डों में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी, जिससे यs आरोप लगा कि उन्होंने चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु पूरी न होने पर अपनी उम्र अधिक दिखाने के लिए दूसरा पैन कार्ड बनवाया। इस प्रक्रिया में आजम खान की भूमिका भी सामने आई और मामला अदालत तक पहुंचा।
लंबी सुनवाई के बाद रामपुर की MP/MLA कोर्ट ने 17 नवंबर 2025 को आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान को दोषी करार दिया। अदालत का यह फैसला समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे चुनावी पात्रता और दस्तावेज़ों की सत्यता से जुड़ा मामला है। अब दोनों नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं और आगे की सजा पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं।
आजम खान और उनके बेटे के दोषी साबित होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसा कि अब पाई पाई का हिसाब हो रहा है। आजम खान के फिर जेल जाने पर भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा जब बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय।जैसी करनी वैसी भरनी।उन्होंने कहा कि सत्ता के रसूख में सपा नेताओं ने कानून को तोड़ा मरोड़ा था। अत्याचार अन्याय किए थे।अब पाई पाई का हिसाब हो रहा है। न्याय हो रहा है। सपा को अगर इससे दर्द हो रहा है तो वह दर्द निवारक दवाओं का इंतजाम करे। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम को रामपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में दोषी करार दिया है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.