Baba Vanga 2026 Predictions: दुनिया भर में एक बार फिर से बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम चर्चा में है। वजह है उनकी वो भविष्यवाणियां, जिनमें उन्होंने आने वाले सालों को लेकर बड़े और चौंकाने वाले दावे किए थे। कहा जाता है कि उन्होंने कई साल पहले ही ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी कर दी थी, जो बाद में सच भी साबित हुईं। अब उनकी 2026 की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं, जिनमें युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और एलियंस तक शामिल हैं।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का असली नाम वांगा पांडेवा गुश्तेरोवा था। बचपन में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई, लेकिन इसके बाद उन्होंने भविष्य देखने की शक्ति होने का दावा किया। बाबा वेंगा, जिन्हें "Nostradamus of the Balkans" कहा जाता है, 1996 में गुजर गईं लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को हैरान करती हैं। उन्होंने 9/11 हमले और ब्रिटेन में आई 2022 की बाढ़ जैसी घटनाओं के बारे में पहले ही भविष्यवाणी की थी।
2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार साल 2026 दुनिया के लिए काफी उथल-पुथल भरा हो सकता है। बाबा वेंगा ने कहा था कि 2026 में बड़े पैमाने पर प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं। इसमें भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और बेहद खराब मौसम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दावा किया था कि धरती के करीब 7-8% हिस्से पर इनका असर पड़ सकता है।
तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी
सबसे डरावनी भविष्यवाणी तीसरे विश्व युद्ध को लेकर है। कहा जाता है कि उन्होंने चेतावनी दी थी कि 2026 में वैश्विक तनाव इतना बढ़ सकता है कि युद्ध छिड़ जाए। इसमें चीन-ताइवान विवाद, रूस और अमेरिका के बीच टकराव जैसी बातें शामिल हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी चेतावनी
बाबा वेंगा की एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर थी। उन्होंने कहा था कि तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ेगी कि इंसानों के लिए उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उन्होंने मशीनों के इंसानों पर हावी होने की बात कही थी।
एलियंस से संपर्क का दावा
सबसे ज्यादा चर्चा उनकी उस भविष्यवाणी को लेकर होती है जिसमें उन्होंने कहा था कि इंसान का संपर्क बाहरी दुनिया यानी एलियंस से हो सकता है। उनके अनुसार, कोई विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के करीब आ सकता है, जिससे पूरी दुनिया हैरान रह जाएगी।
क्या सच होंगी ये भविष्यवाणियां?
हालांकि बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, लेकिन ऐसी बातों को पूरी तरह सच मानने से पहले तथ्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझना जरूरी है। फिर भी, इन भविष्यवाणियों ने लोगों की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है।