दिल्ली में आज भी हवा खराब, हिमाचल में बारिश से आई ठंड, देश के बाकी हिस्सों में मौसम का हाल जानिए

Weather News Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज साफ रहेगा। वहीं, हिंदी बेल्ट के प्रदेशों में भी आज मौसम साफ रहने का ही अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के कारण वहां के तापमान में अचानक भारी गिरावट आई है। वहीं, कोलकाता में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड25 Oct 2025, 07:06 AM IST
Weather News: देशभर के मौसम का हाल (सांकेतिक तस्वीर)
Weather News: देशभर के मौसम का हाल (सांकेतिक तस्वीर)(Pixabay)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज कोहरे की चपेट में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के मुताबिक, सुबह छह बजे 257 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के साथ दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में आंकी गई है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने से परहेज करने और मास्क लगाने की सलाह दी गई है। दिल्ली में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले दो वर्षों में अक्टूबर महीने का सबसे कम तापमान है।

दिल्ली में गुरुवार को गिरा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है और इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में 15 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में हवा खराब

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में ही बता दिया था कि दिल्ली में शनिवार को सुबह के समय धुंध छाए रहने की आशंका है तथा अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्र की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के पूर्वानुमानों से ही संकेत मिल चुका था कि दिल्ली का एक्यूआई शनिवार तक बहुत खराब श्रेणी में बने रहेगी, जिसके बाद अगले छह दिन तक यह ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ के बीच रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश से बढ़ी ठंड

उधर, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि लाहौल-स्पीति के ऊपरी शहर ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी है और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के 27 अक्टूबर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे ऊपरी इलाकों में बारिश या बर्फबारी का एक और दौर आ सकता है। शिमला में हाल ही में ओलावृष्टि और कांगड़ा, सुंदरनगर और भुंतर में गरज के साथ बारिश हुई थी, लेकिन अगले सप्ताह के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

कैसा रहेगा एनसीआर का मौसम?

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में एनसीआर के चारों शहरों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए मौसम विभाग ने आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

महानगरों के मौसम का हाल भी जान लीजिए

मुंबई में आज और कल बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ तूफान आने का अनुमान है।

कोलकाता में अभी मौसम साफ है, लेकिन 28 बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवा के साथ तूफान आ सकती है। वहीं 29 और 30 अक्टूबर को कोलकाता के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

चेन्नै में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन कल से लगातार तीन दिन तक वहां भारी बारिश होने का अनुमान है।

राज्यों की राजधानियों में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश, गरज या धूल भरी आंधी के साथ बिजली कड़कने की आशंका है। वहीं, लखनऊ, पटना, रांची, देहरादून, जयपुर जैसे शहरों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

चक्रवाती तूफान की संभावना

पूर्व-मध्य अरब सागर से बने डिप्रेशन के अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य अरब सागर में लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डिप्रेशन के आज दक्षिण-पूर्व और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में बदलने, 26 अक्टूबर तक एक गहरे डिप्रेशन में बदलने और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सदिल्ली में आज भी हवा खराब, हिमाचल में बारिश से आई ठंड, देश के बाकी हिस्सों में मौसम का हाल जानिए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सदिल्ली में आज भी हवा खराब, हिमाचल में बारिश से आई ठंड, देश के बाकी हिस्सों में मौसम का हाल जानिए