Bangladesh Petrol Bomb Blast: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच आज बड़ा बम धमाका हो गया। क्रिसमस से एक दिन पहले माघ बाजार में फ्लाईओवर के ऊपर से किसी ने पेट्रोल बम फेंक दिया। इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
धमाके में सियाम की हुई मौत
ढाका के मोगबाजार में हुए इस धामके में सियाम नाम के एक लड़के की मौत हो गई। धमाके के वक्त बाजार में मौजूद लोगों का कहना है कि शाम को फ्लाईओवर के ऊपर से बम फेंका गया। धमाके में सियाम गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन कुछ देर में उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक एक निजी कारखाने में काम करता था। इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।
अचानक गिर गया सियाम
धमाके के बाद वहां मौजूद एक चाय के दुकान के मालिक ने बताया कि सियाम उन्हीं के यहां पर चाय पी रहा था। जब धमाका हुआ, तो उस वक्त मैं कप धोने की तैयारी कर रहा था। उसी समय, अचानक एक धमाका हुआ। फिर मैंने देखा कि सियाम जमीन पर गिर गया था। उसके सिर से खून निकल रहा था।
बम फेंकने वाले की नहीं हुई पहचान
इस धमाके से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि उपद्रवी बम फेंककर तुरंत फरार हो गए थे, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया। पुलिस अभी तक बम फेंकने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।
‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, हातिरझील पुलिस थाने के अधिकारी मोहम्मद मोहिउद्दीन ने बताया कि फ्लाईओवर से अज्ञात लोगों द्वारा फेंके गए एक देसी बम की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।