बांग्लादेश का नया मंत्रिमंडल 17 फरवरी को लेगा शपथ, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं को मिला न्योता

Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश में आम चुनाव के नतीजे आने के बाद अब वहां की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेता तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Jitendra Singh
अपडेटेड15 Feb 2026, 10:01 AM IST
Tarique Rahman Oath Ceremony: 299 सीटों पर हुए चुनाव में बीएनपी ने 209 सीटें जीती हैं।
Tarique Rahman Oath Ceremony: 299 सीटों पर हुए चुनाव में बीएनपी ने 209 सीटें जीती हैं।

Tarique Rahman Oath Ceremony: ढाका 17 फरवरी को एक बड़े राजनीतिक क्षण का गवाह बनने वाला है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे बीएनपी की सत्ता में औपचारिक वापसी होगी। इस समारोह में पीएम मोदी के भी जाने की संभावना जताई जा रही है। यह सेरेमनी नेशनल पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के साउथ प्लाजा में होने की उम्मीद है, जो प्रेसिडेंशियल पैलेस में होने वाले ट्रेडिशन से अलग है।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शपथ समारोह में शामिल होने के लिए 13 देशों के सरकार प्रमुखों को निमंत्रण भेजा है। यह कदम बांग्लादेश की नई सरकार की विदेश नीति और क्षेत्रीय संतुलन की दिशा का संकेत माना जा रहा है। 299 सीटों पर हुए चुनाव में बीएनपी ने 209 सीटें जीती हैं। चुनाव में जीत हासिल करने वाले नए सांसदों को भी 17 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त मैनेज करेंगे।

इन देशों को भेजा गया न्योता

जिन देशों को न्योता भेजा गया है, उनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं. दक्षिण एशिया से लेकर पश्चिम एशिया तक के देशों को एक साथ बुलाना इस समारोह को कूटनीतिक रूप से अहम बना रहा है। यह शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी की बड़ी जीत के बाद हो रहा है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, दिन की शुरुआत नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण से होगी। इसके बाद नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण में टूटेगी परंपरा

बांग्लादेश की आजादी के बाद से नए प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आमतौर पर राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास बंगभवन के दरबार हाल में होता रहा है, लेकिन इस बार यह राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में होगा। बांग्लादेश सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने ANI को बताया कि समारोह में ज्यादा लोगों को बुलाया गया है। दरबार हॉल में ज्यादा लोगों के लिए जगह नहीं है, इसलिए समारोह जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में हो रहा है।

क्या PM मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे?

प्रधानमंत्री मोदी के ढाका जाने की संभावना कम है, क्योंकि 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत होनी है। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में नई दिल्ली की तरफ से विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर या उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सबांग्लादेश का नया मंत्रिमंडल 17 फरवरी को लेगा शपथ, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं को मिला न्योता
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सबांग्लादेश का नया मंत्रिमंडल 17 फरवरी को लेगा शपथ, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं को मिला न्योता