Bareily news: आई लव मोहम्मद पोस्टर पर बढ़ा विवाद, यूपी के कई जिलों में अलर्ट, बरेली में लाठीचार्ज

I love Mohammad Poster Controversy: आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद ने यूपी में तनाव बढ़ा दिया है। कई जिलों में पुलिस अलर्ट पर है, मस्जिदों पर फोर्स तैनात है और ड्रोन से निगरानी हो रही है। वहीं बरेली में हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Priya Shandilya
अपडेटेड26 Sep 2025, 05:08 PM IST
यूपी में ‘I Love मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने बढ़ाई टेंशन
यूपी में ‘I Love मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने बढ़ाई टेंशन

Bareily news: आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कई जिलों तक फैल गया है। हालात बिगड़ने की आशंका के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। खासकर जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि माहौल खराब न हो।

पुलिस का कड़ा पहरा और ड्रोन से निगरानी

कानपुर, बदायूं, लखनऊ, आगरा और बरेली जैसे जिलों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। कई जगह ड्रोन कैमरों से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में फिलहाल शांति बनी हुई है लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

बरेली में बिगड़े हालात

पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद बरेली में जुमे की नमाज के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। बड़ी संख्या में लोग पोस्टर और तख्तियां लेकर सड़कों पर निकल आए और नारेबाजी करने लगे। जैसे ही भीड़ खलील स्कूल चौक और इस्लामिया ग्राउंड की ओर बढ़ी, पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पथराव की भी खबर है।

पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा अलर्ट

मेरठ जोन में माहौल बिगाड़ने की साजिश को देखते हुए मेरठ एडीजी जोन भानु भास्कर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिलों की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चल रहा है और अर्धसैनिक बलों को भी तैनात कर दिया गया है।

मौलाना तौकीर का विवादित ऐलान

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने पहले युवाओं को लेकर पैदल मार्च और प्रदर्शन की अपील की थी, हालांकि बाद में उनकी पार्टी की ओर से प्रदर्शन स्थगित करने का लेटर जारी हुआ। मगर शुक्रवार सुबह मौलाना ने उस लेटर को फर्जी बता दिया। इसी के बाद हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए।

कहां से शुरू हुआ मामला?

ये पूरा विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर इलाके के सैय्यद नगर मोहल्ले से शुरू हुआ। सितंबर के पहले हफ्ते में बारावफात की सजावट के दौरान एक बोर्ड लगाया गया था, जिस पर लिखा था ‘I Love Mohammad’। लेकिन विवाद बोर्ड के मैसेज को लेकर नहीं, बल्कि उसकी जगह को लेकर था। वो बोर्ड सड़क पर लगा था, जिससे रास्ता ब्लॉक हो रहा था। पुलिस ने दखल देकर उसे हटवाया और कार्यक्रम स्थल के पास लगवा दिया।

बोर्ड हटने के अगले दिन कुछ युवकों ने एक धार्मिक पोस्टर फाड़ दिया। इसके बाद माहौल गरमा गया और 10 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन कुछ लोगों ने इसे ‘आई लव मोहम्मद’ के खिलाफ कार्रवाई बताकर सोशल मीडिया पर फैलाया। मामला अब कानपुर से निकलकर देश के कई हिस्सों में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस लोगों को समझाने में लगी है, लेकिन कुछ लोग इसे तूल देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBareily news: आई लव मोहम्मद पोस्टर पर बढ़ा विवाद, यूपी के कई जिलों में अलर्ट, बरेली में लाठीचार्ज
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBareily news: आई लव मोहम्मद पोस्टर पर बढ़ा विवाद, यूपी के कई जिलों में अलर्ट, बरेली में लाठीचार्ज