निकल गई अकड़! भारत-पाकिस्तान का मैच देखने कोलंबो जाएंगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ

India Pakistan News: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) प्रमुक अमीनुल इस्लाम भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मैच देखने के लिए कोलंबो में जाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि पिछले कुछ सप्ताह से चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ उनके संबंध सुधरेंगे।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड12 Feb 2026, 01:36 PM IST
बीसीबी चीफ अमीनुल इस्लाम।
बीसीबी चीफ अमीनुल इस्लाम।

India Pakistan Match: बांग्लादेश की अकड़ ढीली पड़ने लगी है। पहले तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आईसीसी टी20 विश्व कप में भाग नहीं लिया और अब उसके प्रमुख कह रहे हैं कि वह भारत-पाकिस्तान का मैच स्टेडियम में बैठकर देखेंगे। बीसीबी चीफ अमीनुल इस्लाम ने कहा है कि वह रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच देखने कोलंबो जाएंगे जहां दोनों टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने बीसीबी की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से रिश्ते सुधरने की भी उम्मीद जताई है।

बीसीबी ने कहा- आईसीसी ने दिया भारत-पाकिस्तान मैच देखने का निमंत्रण

इस्लाम ने बांग्लादेश के अखबार 'प्रथम आलो' से कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तरफ से निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा, 'आईसीसी ने एक फैसला लिया है। आईसीसी के प्रमुख हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं। वह चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने मैच के लिए सभी पांच एशियाई देशों के प्रतिनिधि एक साथ स्टेडियम में मौजूद रहें, मैच देखें और एक-दूसरे से बात करें।'

बीसीसीआई के साथ संबंध सुधारने कोलंबो जा रहे हैं इस्लाम?

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया के आईसीसी में महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इस्लाम से पूछा गया कि क्या इस बैठक से बीसीसीआई के साथ उसके तनावपूर्ण संबंध खत्म करने में मदद मिलेगी, उन्होंने कहा, 'आप इसे कुछ इसी तरह मान सकते हैं।'

यह भी पढ़ें | BCCI-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों पर लगेगा ब्रेक? अब BCB पर आर्थिक चोट की मांग तेज

मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर से हटाने पर शुरू हुआ विवाद

बीसीसीआई और बीसीबी के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय बोर्ड ने कुछ अज्ञात परिस्थितियों के चलते बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के आईपीएल अनुबंध से बाहर करने का आदेश दिया। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह कदम बांग्लादेश में हुई राजनीतिक हिंसा से प्रेरित था जिनमें हिंदुओं को निशाना बनाया गया था।

यह भी पढ़ें | T20 World Cup: क्रिकेट का महासंग्राम जारी, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

बांग्लादेश ने दिखाई अकड़ और विश्वकप से रह गया बाहर

बदले में बांग्लादेश ने भी अकड़ दिखाई। उसने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए विश्व कप मैचों के लिए भारत आने से इनकार कर दिया। बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी ने बांग्लादेश की चिंताओं को खारिज कर दिया। हालांकि, बांग्लादेश अपने रुख पर कायम रहा। इसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी गई।

आईसीसी के साथ बीसबी का एएमयू

बीसीबी चीफ ने कहा कि बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन तैयार करेगा जिससे आईसीसी की तरफ से उन्हें मिले आश्वासनों को अंतिम रूप दे दिया जाए। उन्होंने कहा, 'हम एक समझौता भी करेंगे। यह एक एएमयू जैसा दस्तावेज होगा, ताकि कोई अनिश्चितता न रहे। आईसीसी के साथ (समझौता ज्ञापन तैयार करने के संबंध में) चर्चा लगभग अंतिम पड़ाव पर है।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सनिकल गई अकड़! भारत-पाकिस्तान का मैच देखने कोलंबो जाएंगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सनिकल गई अकड़! भारत-पाकिस्तान का मैच देखने कोलंबो जाएंगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ