U19 World Cup Prize Money: U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर BCCI ने लुटाया प्यार, ₹7.5 करोड़ के कैश प्राइज का ऐलान

U19 World Cup Prize Money: भारत की अंडर-19 टीम ने 2026 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देने के बाद BCCI ने टीम के लिए बड़े कैश प्राइज का ऐलान किया। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट के भविष्य को और मजबूत किया है।

Priya Shandilya
अपडेटेड7 Feb 2026, 06:35 PM IST
U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर BCCI गदगद,  <span class='webrupee'>₹</span>7.5 करोड़ कैश प्राइज का ऐलान
U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर BCCI गदगद, ₹7.5 करोड़ कैश प्राइज का ऐलान(X)

U19 World Cup Prize Money: 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर भारत के युवा खिलाड़ियों ने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया, बल्कि दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब इन खिलाड़ियों को मेहनत का इनाम भी मिला है।

कितना मिला कैश प्राइज?

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर इंडिया (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 7.5 करोड़ के नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम अपराजेय रही और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

पूरे टूर्नामेंट में दिखा दबदबा

BCCI सचिव ने कहा कि भारत की अंडर-19 टीम ने जिस तरह पूरे टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीतना इस टीम की मेहनत और आत्मविश्वास का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को इस बड़ी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंडर-19 टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और यह जीत देश के कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

100 रन से इंग्लैंड को हराया

भारत ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से मात दी। यह मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने एकतरफा खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन जोड़े, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन की तेज पारी खेली।

फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के

इस फाइनल में भारत ने 31 छक्के लगाए, जो किसी भी यूथ वनडे फाइनल में सबसे ज्यादा हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 100 रन पीछे रह गई, हालांकि केलिब फाल्कनर ने 115 रन की जुझारू पारी खेली।

छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

यह भारत का छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब है। इससे पहले भारत 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में यह ट्रॉफी जीत चुका है। वहीं इंग्लैंड अब भी 1998 के बाद दूसरे खिताब का इंतजार कर रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सU19 World Cup Prize Money: U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर BCCI ने लुटाया प्यार, ₹7.5 करोड़ के कैश प्राइज का ऐलान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सU19 World Cup Prize Money: U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर BCCI ने लुटाया प्यार, ₹7.5 करोड़ के कैश प्राइज का ऐलान