एशिया कप ट्रॉफी मामले में BCCI ने पाकिस्तानी मोहसिन नकवी को दी धमकी, कहा - जल्द वापस करो नहीं तो...

BCCI Warns Mohsin Naqvi: BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी को ईमेल किया है। इसमें कहा गया है कि अगर नकवी आनाकानी करते हैं तो फिर मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में उठाया जाएगा।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम हिंदुस्तान टाइम्स)
अपडेटेड21 Oct 2025, 04:26 PM IST
BCCI Warns Mohsin Naqvi: एशिया कप ट्रॉफी विवाद में BCCI बड़ा एक्शन ले सकता है।
BCCI Warns Mohsin Naqvi: एशिया कप ट्रॉफी विवाद में BCCI बड़ा एक्शन ले सकता है।

Asia Cup Trophy Update: भारत की क्रिकेट टीम ने 28 सितंबर 2025 को एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। जाहिर है यह ट्रॉफी भारत को देना चाहिए थे। लेकिन पाकिस्तानी मोहसिन नकवी इस ट्रॉफी को लेकर अपने साथ चले गए। उस समय ट्रॉफी पर काफी विवाद हुआ था। कहा जा रहा है कि यह ट्रॉफी दुबई में धूल खा रही है। अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी को ईमेल किया है।

BCCI ने कहा कि अगर नकवी आनाकानी करते हैं तो फिर मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में उठाया जाएगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की जानकारी दी है। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। BCCI ने बताया कि वो नकवी के ईमेल का इंतजार कर रहे हैं। नकवी की ओर से इस बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

ICC में की जाएगी शिकायत

सैकिया ने यह भी धमकी दी कि अगर नक़वी जवाब नहीं देते हैं, तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड एक आधिकारिक ईमेल लिखकर इस मामले को आईसीसी के सामने उठाएगा। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई एक-एक कदम आगे बढ़ना चाहता है और सही माध्यमों से इस मामले को आगे बढ़ाता रहेगा। देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि अगर मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी लौटाने को राजी नहीं होते हैं, तो बीसीसीआई सख्त एक्शन लेगा।

यह भी पढ़ें | गोवर्धन असरानी की अंतिम संस्कार की इच्छा का पत्नी ने कैसे किया सम्मान, जानिए

जानिए क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया ने 28 सितंबर को खेले फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। हालांकि, उसके बाद मैच प्रजेन्टेशन में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने PCB और ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। नतीजा ये हुआ कि मोहसिन नकवी वहां से एशिया कप की ट्रॉफी लेकर होटल चले गए। फिर पाकिस्तान जाने से पहले उन्होंने ये ट्रॉफी एसीसी ऑफिस में छोड़ दी। हालांकि नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने को तैयार नहीं हुए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सएशिया कप ट्रॉफी मामले में BCCI ने पाकिस्तानी मोहसिन नकवी को दी धमकी, कहा - जल्द वापस करो नहीं तो...
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सएशिया कप ट्रॉफी मामले में BCCI ने पाकिस्तानी मोहसिन नकवी को दी धमकी, कहा - जल्द वापस करो नहीं तो...