Stomach Issues Health: बासी मुंह पानी पीने के फायदे तो आपने काफी बार सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको बांकी मुंह खजूर खाने के कुछ फायदे बताने वाले हैं। इन फायदों के बारे में जानकर आप सुबह उठकर खजूर खाना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं।
दरअसल खजूर में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और नैचुरल शुगर शरीर को तुरंत ताक़त देते हैं और पेट को हल्का रखते हैं। इसलिए काफी बार न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स खाली पेट खजूर खाने की सलाह देते हैं।
खाली पेट खजूर खाने का तरीका
सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी तरीके से करनी हो तो खजूर सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इसे खाने का सही तरीका जानना जरूरी है,ताकि आपको इसका पूरा फायदा मिल सके। खजूर खाने के लिए सबसे पहले रात को तैयारी करनी होती है। सोने से पहले 2 से 3 खजूर लेकर उन्हें एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। रातभर पानी में रहने से खजूर नरम हो जाते हैं और उनके पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं।
अगली सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट वही भीगे हुए खजूर खाएं। चाहें तो जिस पानी में खजूर भिगोए थे, वह पानी भी पी सकते हैं। इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है। ध्यान रखें कि खजूर की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। एक दिन में 2 से 4 खजूर खाना ही पर्याप्त माना जाता है। ज्यादा मात्रा में खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।