अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा नहीं साजिश? ममता बनर्जी ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच मांग

क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजित पवार की हत्या करवाई गई है? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी की तरफ उंगली उठाते हुए प्लैन क्रैश की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाने की मांग की है। 

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड28 Jan 2026, 03:33 PM IST
ममता बनर्जी ने की अजित पवार के विमान हादसे की जांच की मांग।
ममता बनर्जी ने की अजित पवार के विमान हादसे की जांच की मांग।

क्या अजित पवार की विमान हादसे में मृत्यु का कनेक्शन महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ा हुआ है? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो यह संदेह जता दिया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार बीजेपी गठबंधन से अलग होने वाले थे। ममता ने यह बताते हुए अजित पवार के एयरप्लेन क्रैश करने की घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाने की मांग रख दी है।

किसी जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं: ममता

बनर्जी ने कहा कि मौजूदा तंत्रों के माध्यम से सच्चाई सामने नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि केवल उच्चतम न्यायालय की देखरेख में की गई जांच ही विश्वसनीय होगी। ममता ने हुगली जिले में सिंगूर के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, 'हमें सिर्फ उच्चतम न्यायालय पर भरोसा है। बाकी सभी एजेंसियां ​​पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी हैं औ उनकी निष्पक्षता खत्म हो चुकी है।'

बीजेपी से अलग हो रहे थे अजित पवार: ममता

बनर्जी ने यह भी संकेत दिया कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लौटने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सामने आई खबरों से ऐसे कदम के संकेत मिल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज सुबह अजित पवार की मृत्यु की खबर सुनकर मैं सचमुच स्तब्ध रह गई। इससे पता चलता है कि इस देश में राजीतिक दलों के नेताओं के लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है।' उन्होंने कहा, 'आज सत्तारूढ़ वर्ग का हिस्सा रहे लोग भी सुरक्षित नहीं दिखते।'

ममता ने कहा- ठीक से जांच हो

अजित पवार के असामयिक निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति एवं अन्य क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियों ने दुख जताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में हूं! महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना में मारे गए, और मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके परिवार, जिसमें उनके चाचा शरद पवार जी भी शामिल हैं, और स्वर्गीय अजित जी के सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। इस घटना की ठीक से जांच होनी चाहिए।’

विमान हादसे की जांच शुरू

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

वीएसआर एविएशन का था विमान

अजित पवार को ले जाने वाला विमान 'लीयरजेट 46' दिल्ली स्थित वीएसआर एविएशन नामक कंपनी का था जो चार्टर्ड प्लेन सर्विस मुहैया कराती है। कंपनी के मुताबिक, कोहरे के कारण या पायलट की स्थिति का आकलन करने में हुई गलती के कारण विमान हादसे का शिकार हुआ होगा। विमान 16 साल पुराना था।

बारामती में विमान हादसे में अजित पवार का दुखद निधन

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग से पहले क्रैश कर गया जिसमें पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। विमान ने सुबह मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भरी थी। विमान में अजित पवार के साथ दो पायलट और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों की पहचान कपड़ों और अन्य चीजों से की जा सकी। अजित पवार के शव की पहचान उनकी घड़ी और कपड़े से की जा सकी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा नहीं साजिश? ममता बनर्जी ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच मांग
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा नहीं साजिश? ममता बनर्जी ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच मांग