
Bengaluru kids Eco Wala Startup: भारत के सिलिकॉन वैली बेंगलुरु के तीन छोटे बच्चों की स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तीनों बच्चों का नाम शारदा, नचिकेत और समुद्याता है और इन्होंने ईको वाला नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया है। ये बच्चे हैंडमेड पेपर बैग बनाते हैं, वो भी बिना कैंची और गोंद की मदद के। अब इनके इस इको फ्रेंडली स्टार्टअप पर हर्ष गोयनका की प्रतिक्रिया आई है।
हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शार्क टैंक भूल जाओ, इडियाबाज भूल जाओ, इस पिच ने मेरा दिल चुरा लिया…'। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया। हजारों यूजर्स ने बच्चों की ओर से पेश पिच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "स्क्रिप्ट और रिहर्सल तो थे, लेकिन इतनी सटीकता बड़े-बड़े नहीं दिखा पाते।'
दरअसल, इन तीन बच्चों ने अपनी पिच में बताया कि वे पेपर को मोड़कर एक मजबूत बैग तैयार करते हैं। इसको बनाने में किसी भी प्रकार की चिपकाने की सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और नाहीं कोई कटिंग होती है। यह प्रक्रिया न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छी है, बल्कि बच्चों की क्रिएटिविटी का भी एक सर्टिफिकेट है। बच्चें कस्टमर्स को हर रविवार को बैग की होम डिलीवरी करते हैं। खासबात यह है कि इसका मंथली सब्सक्रिप्शन केवल 10 रुपये है।
बच्चों ने समझाया पूरा बिजनेस मॉडल पर्मानेंट कस्टमर्स को सब्सक्रिप्शन पर बैग मिलते हैं। वेडिंग इवेंट्स या दूसरे किसी इवेंट के लिए एक्सट्रा बैग उपलब्ध हैं। वहीं, नए कस्टमर्स को फ्री सैंपल भी दिए जाते हैं। बच्चों की यह समझदारी और उनकी पिच देखकर हर कोई हैरान है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.