Winter Exercises: सर्दियों में ठंड सिर्फ आराम ही नहीं, बल्कि शरीर की रफ्तार भी धीमी कर देती है। ठंड के मौसम में मेटाबॉलिज्म स्लो पड़ सकता है, जोड़ों में जकड़न आ सकती है और सांस से जुड़ी दिक्कतों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में एक्टिव रहना बेहद जरूरी हो जाता है। रोजाना थोड़ी-सी एक्सरसाइज न सिर्फ शरीर को गर्म रखती है, बल्कि इम्युनिटी मजबूत करने और मूड बेहतर रखने में भी मदद करती है।
लेकिन, ठंड में अक्सर बाहर निकलने का मन नहीं करता और यही सुस्ती धीरे-धीरे शरीर पर हावी हो जाती है। ऐसे में आइए बताते हैं सर्दियों के लिए कुछ बेहतरीन इंडोर एक्सरसाइज।
आसान और असरदार वर्कआउट्स
जंपिंग जैक्स: जंपिंग जैक्स एक क्लासिक एक्सरसाइज है जो कुछ ही सेकंड में दिल की धड़कन बढ़ा देती है। यह मसल्स को गर्म करती है और सर्द सुबह में शरीर को एक्टिव मोड में लाने के लिए परफेक्ट है।
बॉडीवेट स्क्वाट्स: स्क्वाट्स पैरों, हिप्स और लोअर बैक को मजबूत बनाते हैं। जब बाहर वॉक या रन संभव न हो, तब यह एक्सरसाइज मसल टोन बनाए रखने में काफी मदद करती है।
योग (सूर्य नमस्कार): योग सर्दियों में खास तौर पर फायदेमंद होता है। सूर्य नमस्कार जैसे आसन शरीर को अंदर से गर्म करते हैं, लचीलापन बढ़ाते हैं और मन को भी शांत रखते हैं।
प्लैंक: कोर, शोल्डर और आर्म्स को मजबूत करने के लिए बेहतरीन।
लंजेज: बैलेंस और कोऑर्डिनेशन सुधारने के लिए असरदार।
स्किप्पिंग/रोप जंपिंग: मजेदार और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट, जो दिल को मजबूत करता है।
वॉल सिटस: पैरों की सहनशक्ति और टोनिंग के लिए बढ़िया।
स्टेप-अप्स: स्टेप-अप्स पैरों की ताकत और हार्ट हेल्थ दोनों को सपोर्ट करते हैं।
डांसिंग: अपने पसंदीदा गानों पर डांस करना कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ मूड भी फ्रेश कर देता है।
पिलाटेज: पिलाटेज कोर मजबूत करता है और पोस्टर सुधारता है।
क्यों जरूरी है ये वर्कआउट?
सर्दियों में जब बाहर निकलना मुश्किल हो, तो ये एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव रखती हैं। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। साथ ही एंडॉर्फिन रिलीज होते हैं, जो स्ट्रेस और थकान को कम करते हैं।