Bharat Bandh on 12th feb, Kya Khula Kya Bandh: अगर आप 12 फरवरी 2026 यानी कल बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं,तो जरा रुकिए! देशभर में कल भारत बंद का आह्वान किया गया है। कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। भारत बंद की वजह से कल कई सड़कों पर जाम लग सकता है। इसके साथ ही बैंक समेत कई जगहों पर काम भी प्रभावित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि भारत बंद का असर कल कहां-कहां दिखेगा।
क्या बैंक भी रहेंगे बंद?
भारत बंद का असर कल कई राज्यों में दिखने वाला है। इसका असर बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ सकता है। दरअसल कई बैंक कर्मचारी यूनियन AIBEA, AIBOA, BEFI ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। लिहाजा 12 फरवरी को बैंकों में छुट्टी नहीं है, लेकिन हड़ताल के कारण कामकाज पर असर पड़ सकता है।
क्यों हो रही हड़ताल?
हड़ताल की मुख्य मांगों में चारों श्रम संहिताओं को निरस्त करना, बीज विधेयक वापस लेना, मनरेगा का कानून बहाल करना और सरकारी रिक्त पदों को भरना शामिल है। ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को नजरअंदाज करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा दे रही है।भारत बंद की वजह से आम जनता को कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आम जनता के लिए कुछ सलाह है।