AP Inter 2nd Year Results 2026: आंध्र प्रदेश में इंटरमीडिएट के 1st और 2nd ईयर के नतीजे घोषित, यहां देखें अपनी मार्कशीट

BIEAP Inter Results 2026: बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने आज, 15 अप्रैल 2026 को 1st ईयर और 2nd ईयर, दोनों के छात्रों के लिए AP इंटर रिजल्ट 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र वेबसाइट, SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड15 Apr 2026, 05:25 PM IST
AP Inter 2nd Year Results 2026: 77 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
AP Inter 2nd Year Results 2026: 77 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

AP Inter 2nd Year Results 2026: आंध्र प्रदेश के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (Board of Intermediate Education Andhra Pradesh - BIEAP) ने आज (15 अप्रैल 2026) इंटरमीडिएट (1st और 2nd ईयर) के रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस साल करीब 10.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। अब सभी छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर resultsbie.ap.gov.in या bie.ap.gov.in आसानी से देख सकते हैं।

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि पेशंस रखें और सही तरीके से अपना परिणाम चेक करें। इस साल का रिजल्ट काफी बेहतर माना जा रहा है। आधिकारिक पोर्टल के अलावा, छात्रों के पास एसएमएस सेवाओं और डिजिलॉकर के जरिए भी अपने एपी इंटर परिणाम देखने का विकल्प मौजूद है।

यह भी पढ़ें | CBSE बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट किया जारी, जानिए इस साल कैसा रहा पासिंग प्रतिशत

कब हुईं थी परीक्षाएं

इस साल आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 23 फरवरी से 24 मार्च के बीच आयोजित की गईं और 10.57 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें 5.31 लाख से अधिक प्रथम वर्ष के छात्र और लगभग 5.26 लाख द्वितीय वर्ष के उम्मीदवार शामिल थे।

इस साल कितने छात्रों को मिली सफलता

इस साल BIEAP का इंटरमीडिएट रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। कक्षा 11 (1st Year) में लगभग 77 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि कक्षा 12 (2nd Year) में पास प्रतिशत करीब 81 रहा। पास छात्रों की ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होती है। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से मिलेगी। इसमें विषयवार अंक, ग्रेड और पास/फेल स्टेटस शामिल होता है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं प्रतिभा सोलंकी? बनीं मध्य प्रदेश के 10वीं की टॉपर, यहां देखें मार्कशीट

पास होने के लिए 35 फीसदी नंबर लाना जरूरी

छात्रों को हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी होता है। अगर कोई छात्र इसमें सफल नहीं होता, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी पड़ सकती है।

छात्र कैस देखें अपना रिजल्ट

  • छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक resultsbie.ap.gov.in या bie.ap.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद AP Inter Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 1st Year या 2nd Year में से अपना ऑप्शन चुनें।
  • इसमें अब अपना हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • डिटेल्स भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

DigiLocker के जरिए स्कोरकार्ड कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डिजिलॉकर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं:

  • डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल एप खोलें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, Education या Education and Learning अनुभाग पर जाएं।
  • जारीकर्ता प्राधिकरण के रूप में Board of Intermediate Education, Government of Andhra Pradesh खोजें और चुनें।
  • एपी इंटर प्रथम वर्ष की मार्कशीट या एपी इंटर द्वितीय वर्ष की मार्कशीट में से किसी एक विकल्प को चुनें।
  • अपना हॉल टिकट या रोल नंबर दर्ज करें और उत्तीर्ण होने का वर्ष चुनें (2026)।
  • अपने डिजिटल मार्क्स मेमो को देखने के लिए Get Document पर क्लिक करें।
  • अब आपकी मार्कशीट Issued Documents सेक्शन में उपलब्ध हो जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सAP Inter 2nd Year Results 2026: आंध्र प्रदेश में इंटरमीडिएट के 1st और 2nd ईयर के नतीजे घोषित, यहां देखें अपनी मार्कशीट
More