Bigg Boss 19 Finale: गौरव खन्ना नहीं बिग बॉस 19 का खिताब जीत सकता है ये कंटेस्टेंट, जानिए कौन है वो

बिग बॉस 19 अपने फिनाले वीक में है। मिड-वीक डबल एविक्शन में अशनूर कौर और शहबाज बदेशा बाहर हुए। टॉप 5 फाइनलिस्ट में प्रणित मोरे सबसे आगे हैं। ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा।

Manali Rastogi
अपडेटेड3 Dec 2025, 02:17 PM IST
Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अब अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। मिड-वीक डबल एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया, जिसमें अशनूर कौर और शहबाज बदेशा बाहर हो गए। अब खबरें हैं कि मालती चहर भी शो से बाहर हो गई हैं। अगर उनकी विदाई कन्फर्म होती है, तो टॉप 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट होंगे।

यह भी पढ़ें | क्या होता है आधार फेस ऑथेंटिकेशन? सरकार किन चीजों के लिए करती है इस्तेमाल

एक ख़ास असेंबली टास्क में फाइनलिस्ट्स से पूछा गया कि उनके हिसाब से कौन ट्रॉफी जीत सकता है, लेकिन वे ख़ुद का नाम नहीं ले सकते थे। बिग बॉस तक द्वारा साझा किए गए अपडेट्स के अनुसार वोटिंग काफी दिलचस्प रही। फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने एक-दूसरे को वोट दिया। गौरव खन्ना और अमाल मलिक ने प्रणित मोरे का सपोर्ट किया। वहीं प्रणित मोरे ने अपना वोट गौरव खन्ना को दिया।

वोटों की गिनती के बाद प्रणित मोरे दो वोटों के साथ सबसे आगे रहे। गौरव, फरहाना और तान्या को एक-एक वोट मिला, जबकि अमाल मलिक को किसी भी कंटेस्टेंट ने वोट नहीं दिया। इससे साफ झलकता है कि घरवालों का मानना है कि प्रणित मोरे शो जीतने की सबसे मजबूत दावेदारी रखते हैं। हालांकि असली विजेता कौन होगा, यह 7 दिसंबर 2025 को ग्रैंड फिनाले के दौरान ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें | सामने आए 'अवतार: फायर एंड एश' के ट्विटर रिव्यू, फिल्म को कैसा मिल रहा रिस्पांस

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया है, जो तेजी से चर्चा में है। वीडियो में फाइनलिस्ट्स को घर के अंदर मीडिया से बातचीत करते देखा जा सकता है। प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “पब्लिक की आवाज़, प्रेस के सवाल! आ रही है घर में मीडिया, पर क्या कंटेस्टेंट्स रख पाएंगे अपनी बात साफ और सीधी?”

गौरव खन्ना इस सीजन के पहले कन्फर्म फाइनलिस्ट बने थे, जब उन्होंने टिकट टू फिनाले जीत लिया था। वहीं अमाल मलिक, मालती चहर, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे को फिनाले तक पहुंचने के लिए अब भी कड़ी टक्कर देनी होगी।

यह भी पढ़ें | आमिर खान ने की हैप्पी पटेल की घोषणा, एक बार फिर इन एक्टर्स संग करेंगे काम

ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर की रात 9 बजे से JioCinema और Disney+ Hotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। टीवी दर्शक इसे Colors TV पर रात 10:30 बजे से देख सकेंगे। डिजिटल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रसारण होने से यह फिनाले सीज़न का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला इवेंट बनने की उम्मीद है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBigg Boss 19 Finale: गौरव खन्ना नहीं बिग बॉस 19 का खिताब जीत सकता है ये कंटेस्टेंट, जानिए कौन है वो
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBigg Boss 19 Finale: गौरव खन्ना नहीं बिग बॉस 19 का खिताब जीत सकता है ये कंटेस्टेंट, जानिए कौन है वो