
Bigg Boss 19 Prize Money: हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस का घर ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरा रहा। 24 अगस्त से शुरू हुए बिग बॉस 19 ने दर्शकों को 100 दिनों तक बांधे रखा। अब 7 दिसंबर की रात ग्रैंड फिनाले में यह तय होगा कि आखिर कौन बनेगा नया विनर। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपने-अपने पसंदीदा नामों को आगे कर रहे हैं।
मालती चाहर के बाहर होने के बाद अब घर में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। ये प्रतियोगी हफ्तों तक नॉमिनेशन, टास्क और बिग बॉस के ट्विस्ट झेलते हुए यहां तक पहुंचे हैं। इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट और प्रणीत मोरे का नाम शामिल है।
इस बार हर कंटेस्टेंट का गेमप्ले काफी अलग रहा। तान्या मित्तल की लग्जरी लाइफ और सच-झूठ वाली बातें खूब चर्चा में रहीं। फरहाना भट ने ओपिनियन देकर और बेबाक अंदाज में दर्शकों को इम्प्रेस किया। गौरव खन्ना ने शांत गेम खेलते हुए फिनाले तक का सफर तय किया। अमाल मलिक ने हर मुद्दे पर अपनी राय रखी, जबकि प्रणीत मोरे का ह्यूमर और फनी कमेंट्स सभी को पसंद आए।
शो के मेकर्स ने अभी आधिकारिक तौर पर बिग बॉस 19 जीतने वाले की प्राइज मनी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले सीजन्स के हिसाब से माना जा रहा है कि विनर को करीब 50 से 55 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। ट्रॉफी के साथ असली रकम का खुलासा सलमान खान फिनाले में करेंगे।
बिग बॉस 19 का फिनाले सिर्फ एक शो नहीं बल्कि दर्शकों के लिए 100 दिनों की जर्नी का क्लाइमेक्स है। आज रात देश को मिलेगा नया बिग बॉस विनर और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं का अंत होगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.