Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 का विनर आखिरकार सामने आ गया है। तीन महीने की लंबी जर्नी, टास्क और झगड़ों के बाद गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली और साथ ही 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी हासिल की। फिनाले में फरहाना भट्ट और गौरव के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन दर्शकों ने गौरव को अपना चैंपियन चुना।
कब शुरू हुआ था शो?
बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से हुई थी। यह सीजन तीन महीने से ज्यादा समय तक दर्शकों को बांधे रहा। टास्क, ट्विस्ट और झगड़ों से भरे इस सफर का अंत आज रात सलमान खान ने किया और गौरव खन्ना को ट्रॉफी सौंपकर नया चैंपियन घोषित किया।
टॉप-5 से सबसे पहले ये हुए एविक्ट
फिनाले की शुरुआत में सबसे पहले अमाल मलिक शो से बाहर हुए। सोशल मीडिया पर पहले से ही उनके एविक्शन की चर्चा थी। इसके बाद तान्या मित्तल चौथे स्थान पर एलिमिनेट हुईं। उनके बाद प्रणीत मोरे भी घर से बाहर हो गए। तीनों के बाहर होने के बाद घर में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट टॉप-2 में जगह बनाई।
सोशल मीडिया पर भी छाए रहे गौरव खन्ना
वोटिंग ट्रेंड्स और सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना लगातार सबसे आगे रहे। फैंस ने उन्हें “विनिंग गौरव खन्ना” कहकर ट्वीट भी किया था। उनकी शांत और संयमित स्टाइल ने उन्हें अलग पहचान दी। उन्होंने स्ट्रैटेजी और दयालुता दोनों को बैलेंस किया और झगड़ों के बीच भी अपनी गरिमा बनाए रखी। यही वजह रही कि सलमान खान ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना को सौंपी।