Tanya Mittal News: बिग बॉस 19 सीजन अपने आप में ही खास रहा है। टास्क से लेकर घर के हर कलेश तक में एक शख्स हमेशा चर्चा में रही और वो तान्या मित्तल थीं। घर के अंदर तान्या मित्तल ने कई ऐसे दावे किए, जिसे घर के अंदर से लेकर टीवी पर शो को देख रहे दर्शकों ने भी झूठ मान लिए थे। तान्या मित्तल का सबसे बड़ा और चर्चित दावा था कि उनके किचन में लिफ्ट लगी हुई है। तान्या ने जब बिग बॉस के घर में ये दावा किया था, तो उनपर कई मीम्स बने थे। हालांकि अब इस दावे की पड़ताल की गई है।
हाल ही में तान्या मित्तल अपने घर पहुंची और उनके घर का टूर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने अपने घर का किचन भी दिखाया। इस दौरान किचन से रूम तक में जुड़ी एक लिफ्ट भी दिखी।वीडियो में लिफ्ट देखकर यूजर्स काफी हैरान रह गए।
कौन-कौन हैं तान्या मित्तल के परिवार में?
बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के साथ ही अब उनका परिवार भी सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। हाल ही में उनके परिवार के बारे में जानकारी सामने आई है। तान्या के पिता रवि मित्तल, नोएडा में रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी मां, सुनीता मित्तल, गृहिणी हैं। तान्या के भाई, अमृतेश मित्तल, अपने पिता के व्यवसाय में उनका सहयोग करते हैं। परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य उनके 88 वर्षीय दादा, राजेंद्र प्रसाद हैं।
बता दें कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद तान्या मित्तल प्रेमानंद महाराज से भी मिली थीं। उनकी मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो प्रेमानंद महाराज के आगे हाथ जोड़े दिख रही हैं। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ भैया-भाभी, प्रिंसी दी, स्वीटी दी और अपनी प्यारी भतीजियां भी थी। तान्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रेमानंद महाराज से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के बाद फैंस उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।