BSEB 10th-12th Result Date 2026: कब आएगा बिहार के 10वीं-12वीं का रिजल्ट? कॉपी हो गईं चेक, ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

Bihar Board Result kab Aayega: BSEB 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द ही हो सकती है। परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और कॉपी चेक की जा चुकी हैं। छात्रों को मार्च के अंत में रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Mar 2026, 09:00 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
बिहार बोर्ड के 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा
बिहार बोर्ड के 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा

BSEB 10th-12th Result Date 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं पूरी हो गई हैं और कॉपी भी चेक हो गई हैं। अब बस सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। अगर आप भी बिहार बोर्ड के छात्र हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बोर्ड के सभी छात्रों के इतंजार को जल्द ही खत्म कर सकता है। माना जा रहा है कि बोर्ड मार्च के आखिरी सप्ताह में बिहार के 10वीं और 12वीं की परीक्षा रिजल्ट जारी कर सकता है।

यह भी पढ़ें | आ गई डेट…RBSE के 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, जानिए कब आएगा रिजल्ट

Bihar Board 10th 12th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट कहां- कहां देख सकते हैं?

यह भी पढ़ें | कब आएगा RBSE के 10वीं का रिजल्ट? राजस्थान बोर्ड ने दिया अपडेट, ऐसे देखें रिजल्ट

SMS के जरिए कैसे देख सकते हैं 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 12वीं (Inter) रिजल्ट SMS के जरिए देखने का तरीका

12वीं के छात्र (Science, Arts, Commerce) अपने मोबाइल पर इस तरह रिजल्ट देख सकते हैं:

  • अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • टाइप करें: BIHAR12 <स्पेस> अपना रोल नंबर
  • इसे 56263 पर भेज दें।

उदाहरण: अगर आपका रोल नंबर 26010011 है, तो लिखें BIHAR12 26010011

बिहार बोर्ड 10वीं (Matric) रिजल्ट SMS से:

  • मैसेज बॉक्स में टाइप करें: BIHAR10 <स्पेस> अपना रोल नंबर
  • इसे 56263 पर भेज दें।

उदाहरण: BIHAR10 26100021

यह भी पढ़ें | कौन थे अली लारीजानी? इजरायली हमले में हुई मौत, कभी लड़ा था राष्ट्रपति का चुनाव

पिछले साल के स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम

रैंकस्ट्रीमनामप्राप्त अंकप्रतिशत
1 साइंसप्रिया जायसवाल48496.8
1कॉमर्सरोशनी कुमारी47595
1आर्ट्सअंकिता कुमारी और शाकिब शाह47394.6

पिछले 5 सालों में कैसा रहा बिहार के 12वीं का रिजल्ट?

वर्षपरीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों की संख्याकुल पास प्रतिशत
202512.92 लाख86.56%
202412,91,68487.21%
202313,04,58683.70%
202213,45,93980.15%
202113,40,26778.04%
202012,04,83480.44%

कब शुरू हई थीं बिहार बोर्ड की परीक्षाएं

वहीं इस साल बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुई थीं। जबकि 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित थी। वहीं10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल 15,12,687 छात्रों ने रजिस्टर किया था। इसमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 शामिल थे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सBSEB 10th-12th Result Date 2026: कब आएगा बिहार के 10वीं-12वीं का रिजल्ट? कॉपी हो गईं चेक, ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट
More