
Bihar Board 12th Result Live Updates: बिहार बोर्ड आज, 23 मार्च को इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है, जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
बीएसईबी द्वारा जारी बयान के अनुसार, कुल 5,16,928 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 5,11,744 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी मिली और 82,425 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए।बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि समस्तीपुर जिले के विज्ञान संकाय के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
कला संकाय में गया जी जिले की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.8 प्रतिशत) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।बीएसईबी अध्यक्ष ने कहा कि जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं या अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे 25 मार्च से दो अप्रैल तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार के इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी रिजल्ट आते ही अपने मोबाइल पर अलर्ट पा सकते हैं। किसी को भी बार-बार बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक करने का झंझट नहीं रहेगा। मिंट हिंदी ने इसकी व्यवस्था कर दी है कि कोई भी स्टूडेंट अपने फोन नंबर पर बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का अलर्ट पा लेगा। बिहार इंटमीडिएट 2026 रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के पाड़ गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र आदित्य प्रकाश अमन साइंस मे 481 अंकों के साथ प्रदेश टॉपर बने हैं।इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद आदित्य ने यूनीवार्ता से कहा की अपनी सफलता का श्रेय वह माता -पिता और विद्यालय के शिक्षकों को देते हैं। आदित्य ने कहा कि उनकी इच्छा डांक्टर बनने की है।इस खबर मिलने के बाद आदित्य की मां रिंकू कुमारी ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ने में मेधावी था। उन्होंने बताया कि आज उन्हें एवं पूरे परिवार के लिए गौरव की बात है कि उनका बेटा पूरे राज्य में टॉप किया है।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।उन्हें 500 में से 479 अंक मिले, यानी 95.80 प्रतिशत। किसान परिवार से आने वाली निशु ने रोजाना 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई की और कठिनाइयों के बावजूद हार नहीं मानी। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें बिहार की आर्ट्स टॉपर बना दिया।
कुल परीक्षार्थी: 27,721
छात्र: 18,509
छात्राएं: 9,212
कुल पास हुए छात्र: 25,800
साइंस स्ट्रीम: समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।
आर्ट्स स्ट्रीम: गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया। सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी ने 478 अंक के साथ दूसरा स्थान साझा किया।
कॉमर्स स्ट्रीम: पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पटना की माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रही।
पहली रैंक- 2 लाख रुपये
दूसरी रैंक- 1.5 लाख रुपये
तीसरी रैंक- 1 लाख रुपये
चौथी रैंक- 30 हजार रुपये
पांचवी रैंक- 30 हजार रुपये
https://www.bsebexam.com/
interbiharboard.com
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
seniorsecondary.biharboardonline.com
बिहार के गया जिले की रहने वाली निशु कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम में राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर मिसाल पेश की है। गया की इस बेटी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। निशु ने कुल 500 में से 479 अंक (95.8%) हासिल कर बिहार बोर्ड की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
बिहार बोर्ड के साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश अमन ने अपनी मेहनत और लगन से इतिहास रच दिया है। उन्होंने 581 अंक यानी 96.20% हासिल कर पूरे बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में पहला स्थान प्राप्त किया। बता दें कि आदित्य समस्तीपुर के रहने वाले हैं।
बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 479 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 581 अंक (96.20%) के साथ टॉप किया. दूसरे स्थान पर साक्षी (सीतामढ़ी), सपना (नवादा) और लक्की अंसारी रहे. आर्ट्स में गया की निशु ने 479 अंक (95.8%) के साथ बाजी मारी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों में से किसी एक पर जाएं – interbiharboard.com या bsebexam.com।
"Examination Results" (परीक्षा परिणाम) सेक्शन पर जाएं।
"Senior Secondary Annual Examination 2026" का चयन करें।
अपने संबंधित संकाय (स्ट्रीम) – विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce), कला (Arts), या व्यावसायिक (Vocational) को चुनें।
निर्धारित कॉलम में अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करें।
कक्षा 12वीं का परिणाम देखने के लिए "Submit" बटन पर क्लिक करें।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा। इस बार ओवरऑल प्रदर्शन बेहतर दिखा।
बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणामों में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है, जिनमें से 19 छात्राएं हैं। आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि साइंस संकाय में छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
बिहार बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का रिजल्ट जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बोर्ड कार्यालय पहुंच चुके हैं। अब किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी।
बिहार 12वीं बोर्ड के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट जारी कर दिया। यहां से आप फटाफट चेक करें।
बिहार बोर्ड के 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट आज ही जारी किया जाएगा। सभी छात्र interbiharboard.com, bsebexam.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। हर छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना होगा। अगर 33 प्रतिशत अंक नहीं आए, तो छात्र फेल हो जाएगा।
बिहार बोर्ड (कक्षा 12) का रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं:
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका: सबसे पहले वेबसाइट खोलें और “Bihar Board Class 12 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें। इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के टॉपर्स को फर्स्ट, सेकंड, थर्ड, फोर्स और फिफ्थ आने वाले को इनाम देगा। टॉप 5 रैंकिंग पाने वाले में किसे, कितनी राशि मिलेगी, यह टेबल में देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने डेटा साझा करते हुए बताया कि साल 2025 में कुल 151 छात्रों को कैश प्राइज और स्कॉलरशिप दी गई थी। इस लिस्ट में 10वीं क्लास के 123 छात्र और 12वीं क्लास (तीनों स्ट्रीम) के 28 छात्र शामिल थे।
बिहार बोर्ड टॉपर्स को केवल एक बार इनाम देकर नहीं रुकेगा, बल्कि छात्रों की लंबी अवधि की पढ़ाई का भी ध्यान रखेगा। BSEB के PRO राजीव द्विवेदी ने कहा, 'ये प्रोत्साहन छात्रों को इसलिए दिए जाते हैं ताकि वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें।' नियम के मुताबिक, 10वीं के टॉपर्स को 12वीं पूरी होने तक हर महीने 2,000 रुपये का वजीफा (stipend) मिलेगा। वहीं, 12वीं के टॉपर्स को उनके ग्रेजुएशन के दौरान हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे।
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स को कैश प्राइज के अलावा एक मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट मिलेगा। छात्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उनकी आगे की पढ़ाई में मदद करने के लिए एक लैपटॉप भी दिया जाएगा। क्लास 12 के टॉप 5 रैंक होल्डर्स और क्लास 10 के टॉप 10 रैंक होल्डर्स को विशेष नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें चौथी और पांचवीं रैंक के लिए 30,000 रुपये और 10वीं रैंक तक के लिए 20,000 रुपये तय किए गए हैं।
बिहार बोर्ड के मुताबिक, 3 दिसंबर को 'मेधा दिवस' के अवसर पर बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। इस साल भी पहली रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। वहीं, दूसरी रैंक वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये और तीसरी रैंक हासिल करने वालों को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
आप आर्ट्स के परीक्षार्थी हैं, या आपने साइंस स्ट्रीम ले रखी है या फिर आपने कॉमर्स की परीक्षा दी है, आपको यह ढूंढने की जरूरत नहीं है कि आर्ट्स का रिजल्ट कहां मिलेगा और साइंस या कॉमर्स का कहां। आप अगर आर्ट्स का रिजल्ट चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। आपको अगर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट चाहिए तो यहां क्लिक करें और अगर आपको बिहार 12वीं बोर्ड कॉमर्स का रिजल्ट जानना है तो यहां क्लिक करें।
बिहार बोर्ड 12वीं का परीक्षाफल बीएसईबी की इन जो वेबसाइटों https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर जारी किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि आपको आपका रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करना है।
मिंट हिंदी ने बिहार इंटरमीडिए परीक्षा का रिजल्ट एक क्लिक में ही देखने की सुविधा दी है। आप यहां से सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
परीक्षार्थी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट समय पर मिल जाए, इसके लिए
https://www.livemint.com/education/bihar-bseb-board-result-updates पर क्लिक कर लें। यहां आपको ऊपर दी गई तस्वीर के अनुसार कुछ जानकारियां भरनी पड़ेंगी, उसके बाद रिजल्ट आते ही आपके मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा।