Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड में आदित्य प्रकाश अमन ने मारी बाजी, मिलेगा 2 लाख रुपये का पुरस्कार

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आज (23 मार्च) जारी कर दिया गया। इसके साथ ही टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी गई। बिहार के शिक्षा मंत्री ने नतीजे जारी किए हैं। 

Jitendra Singh
अपडेटेड23 Mar 2026, 02:37 PM IST
Bihar Board 12th Result: 85.19% प्रतिशत छात्र पास
Bihar Board 12th Result: 85.19% प्रतिशत छात्र पास

Bihar Board 12th Result: बिहार विधालय परीक्षा समिति(BSEB) की ओर से आज जारी किया गया। एक प्रेस कांफ्रेंस में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थित में रिजल्ट जारी किया गाया। बोर्ड की ओर से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई। इसमें बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 581 अंक (96.20%) के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर साक्षी (सीतामढ़ी), सपना (नवादा) और लक्की अंसारी रहे। आर्ट्स में गया की निशु ने 479 अंक (95.8%) के साथ बाजी मारी।

कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

85.19 फीसदी छात्रों को मिली सफलता

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 2026 में 85.19 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास किया है। इस बार 86.23 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। छात्रों का प्रतिशत 84.29 है। वहीं आर्ट्स औ कॉमर्स में छात्रा ने और साइंस में छात्र ने टॉप किया है। इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है। इसमें से 19 लड़कियां हैं।

रैंकनामजिलामार्क्स (%)
1निशु कुमारीगया95.8
2सिद्धि शिक्षासीतामढ़ी95.6
2चंद्रदीप कुमारलखीसराय95.6
2मो लकी अंसारीपूर्णिया95.6
3नसरीन प्रवीणपश्चिम चंपारण95.4
3साजिया अंसारीनालंदा95.4
3निशु कुमारीदरभंगा95.4
3आदर्शसहरसा95.4
4अमृता कुमारीसीवान95.2
4स्वीटी कुमारीदरभंगा95.2
5बीबी असरानाअररिया95
5रोशनी कुमारीसारण95
5मनीष कुमारदरभंगा95
यह भी पढ़ें | BSEB Bihar Board 12 Result Out : बिहार इंटरमीडिएट में कौन-कौन बने टॉपर?

बिहार बोर्ड में इन छात्रों ने किया टॉप

साइंस
रैंकनामजिलामार्क्स (%)
1आदित्य प्रकाश अमनसमस्तीपुर96.2
2साक्षी कुमारीसीतामढ़ी95.8
2सपना कुमारीनवादा95.8
3अनामिका कुमारीबेगूसराय95.6
4सत्यम कुमारदरभंगा95.2
5पलक कुमारीमुजफ्फरपुर95

बिहार बोर्ड में 12वीं ऑर्ट्स में इन छात्रों ने किया टॉप

रैंकनामजिलामार्क्स (%)
1निशु कुमारीगया95.8
2सिद्धि शिक्षासीतामढ़ी95.6
2चंद्रदीप कुमारलखीसराय95.6
2मो लकी अंसारीपूर्णिया95.6
3नसरीन प्रवीणपश्चिम चंपारण95.4
3साजिया अंसारीनालंदा95.4
3निशु कुमारीदरभंगा95.4
3आदर्शसहरसा95.4
4अमृता कुमारीसीवान95.2
4स्वीटी कुमारीदरभंगा95.2
5बीबी असरानाअररिया95
5रोशनी कुमारीसारण95
5मनीष कुमारदरभंगा95

टॉपर्स को किया जायेगा सम्मानित

बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बता दें, हर साल मेधा दिवस 03 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन छात्रों को वित्तीय प्रोत्साहन राशि और अन्य शैक्षणिक संसाधन प्रदान किए जाएंगे। बिहार बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें | कौन हैं निशु कुमारी? बनी बिहार बोर्ड के 12वीं की टॉपर, जानिए कितने मिले नंबर

पिछले साल के मुकाबले 2% रिजल्ट रहा कम

बिहार 12वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें पिछले दो सालों की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। इस साल 13,17,846 स्टूडेंट्स में से 85.19% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि 2025 में 86.56% स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं 2024 में 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं 2023 में 83.73% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

बिहार बोर्ड के 12वीं कॉमर्स में इन छात्रों ने किया टॉप

रैंकनामजिलामार्क्स (%)
1अदिति कुमारीपटना96
2माही कुमारीपटना95.2
3निशिका श्रीपटना95
4मानवी कुमारीवैशाली94.8
4श्रेया कुमारीनवादा94.8
5वरिशा नौषादपटना94.4
5हर्षिकापटना94.4

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सBihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड में आदित्य प्रकाश अमन ने मारी बाजी, मिलेगा 2 लाख रुपये का पुरस्कार
More