
BSEB Bihar Board 10th (Matric) Result 2026 Direct Link: बिहार बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल राज्य भर के 1,500 से अधिक केंद्रों पर लगभग 16.4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल का पास प्रतिशत 82.91% था, उम्मीद है कि इस बार यह आंकड़ा 85% के पार जा सकता है। छात्र अपना स्कोरकार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे।
कैसे देख सकते हैं बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट?
इस साल बिहार के 10वीं की परीक्षा में कुल 12,35,743 छात्र सफल हुए हैं। इनमें से 6,34,353 छात्राएं पास हुई हैं। वहीं 6,01,190 छात्र पास हुए हैं।
अगर आप 10वीं की परीक्षा में असफल हो गए हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। परीक्षा में फेल हुए छात्र 1 से 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें एक और मौका मिलेगा। इस साल करीब 15 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 12 लाख से अधिक पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में छात्रों से ज्यादा छात्राओं का रिजल्ट अच्छा रहा। यहां देखें बिहार बोर्ड के 10वीं की टॉपर लिस्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक की टॉपर पुष्पांजलि कुमारी ने अपनी सफलता का एक सीधा सा मंत्र साझा किया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की इस छात्रा का कहना है कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जी-तोड़ मेहनत की और हर दिन लगभग 15 घंटे पढ़ाई को दिए। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता।
पुष्पांजलि कुमारी – 492 अंक
सबरीन प्रवीन – 492 अंक
नाहिद सुल्ताना – 489 अंक
अनुपा कुमारी – 488 अंक
ओम कुमार – 488 अंक
ज्योति कुमारी – 487 अंक
अनुभव कुमार – 487 अंक
अंश राज – 487 अंक
प्रेरणा कुमारी – 486 अंक
नसरीन परवीन – 486 अंक
अभ्निश कुमार – 486 अंक
विकास कुमार गुप्ता – 486 अंक
रूपेश कुमार – 486 अंक
बिहार के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गाय है। इस साल 1st Division: 4,43,723 छात्र
बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। साल 2026 में
इस वर्ष कुल 12,35,743 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें से 6,34,353 लड़कियां और 6,01,390 लड़के हैं।
बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट इस साल पिछले साल के मुकाबले थोड़ा खराब रहा। इस साल इस साल का कुल पास प्रतिशत 81.79 रहा है। जबकि पिछले साल 2025 में यह 82.11 प्रतिशत था।
बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में साल 2026 में छात्राओं ने बाजी मार ली है। इस बार की पहली दो टॉपर छात्राएं हैं।
बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट की वेबसाइट डाउन है। ऐसे में सभी छात्र SMS के जरिए भी मार्क्स जान सकते हैं:
टाइप करें: BIHAR10 [Space] ROLL-NUMBER
इसे 56263 पर भेजें।
परिणाम आपके इनबॉक्स में होगा।
बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, लेकिन अभी तक वेबसाइट डाउन है। छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं।
बिहार बोर्ड के 10वीं में टॉप करने वाली छात्रों को सरकार की तरफ से कैश ईनाम मिलता है। बिहार बोर्ड 10वीं में पहले टॉपर को 2 लाख, दूसरे टॉपर को डेढ़ लाख और तीसरे टॉपर को 1 लाख रुपए से प्राइज मनी मिलेगी।
बिहार बोर्ड के 10वीं की दूसरी टॉपर भी लड़की है। बिहार मैट्रिक में टॉप करने वाली दूसरी टॉपर का नाम छात्रा सबरीन वैशाली जिले से हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में 2nd टॉपर आ बेगूसराय की छात्रा नाहिद सुल्ताना बनीं हैं। नाहिद के 489 नंबर आए हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में 2nd टॉपर आ बेगूसराय की छात्रा नाहिद सुल्ताना बनीं हैं। नाहिद के 489 नंबर आए हैं।
बिहार मैट्रिक में पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है। पुष्पांजलि जुमई सिमुलतल्ला विद्यालय से हैं। उन्होंने बिहार के 10वीं टॉप किया है।
बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र अपने रोलनंबर से रिजल्ट देख सकते हैं।
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में Matric Annual 10th Result 2026 का लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
स्क्रीन पर सब्मिट करते ही आपका रिजल्ट आ जाएगा।
आप पीडीएफ या हार्ड कॉपी फॉर्मेट में रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 का रिजल्ट कुछ मिनटों में जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री के साथ बिहार बोर्ड अध्यक आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के ACS बी राजेंद्र भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। रिजल्ट देखने के लिए सभी छात्र अपना रोलनंबर तैयार रखे।
बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। सभी छात्र बोर्ड की तरफ से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को ध्यान से सुनें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए शिक्षा मंत्री पहुंच चुके हैं।
काफी बार देखा गया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट डाउन हो जाती है। अगर आज बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसा होता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप मिंट हिंदी पर भी अपना 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल बिहार के 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। इसलिए उम्मीद है कि 10वीं का रिजल्ट भी अच्छा आएगा। बस 50 मिनट बाद बिहार के 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा इस बार 17 फरवरी से शुरू हुई थी और 25 फरवरी को खत्म हुई थी। परीक्षा के खत्म होते ही कॉपियों के जांचने का काम शुरू कर दिया गया था, जिसके बाद आज बिहार के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
result.biharboardonline.org
matricbiharboard.com
बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में पिछले साल 15,58,077 स्टूडेंट्स में से 12,79,294 छात्र पास हुए थे। पास हुए सभी छात्रों में से 3 स्टूडेंट्स 489 अंक लाकर पूरे राज्य में फर्स्ट आए थे।
बिहार के 10वीं के सभी छात्रों का सलाह दी गई है कि वो रिजल्ट के लिए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करने से उनका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Result सेक्शन में जाएं,
अब BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Download के लिंक पर क्लिक करें।
अब रोल नंबर और रोल कोड की डिटेल्स भर दें।
सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
बिहार के 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आज 29 मार्च की दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर मैट्रिक के परिणाम जारी किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. बी. राजेंद्र, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित होंगे। इस दौरान 10वीं के टॉपर्स के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। सभी छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।