Bihar BSEB STET 2025 Exam: 5 जनवरी तक घोषित होंगे नतीजे, चेयरमैन ने किया ऐलान

Bihar BSEB STET 2025 Exam: BSEB चेयरमैन ने ऐलान किया है कि बोर्ड आज यानी 5 जनवरीको नतीजे घोषित कर देगा। परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले जारी की गई थी। उसमें बड़ी संख्या में आपत्ति आई थी। इसी वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही थी।

Jitendra Singh
अपडेटेड5 Jan 2026, 04:42 PM IST
Bihar BSEB STET 2025 Exam: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं।
Bihar BSEB STET 2025 Exam: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं।

Bihar BSEB STET 2025 Exam: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 के नतीजे आज यानी 5 जनवरी, 2026 (सोमवार) को घोषित कर दिए जाएंगे। पहला पेपर और दूसरा पेपर यानी दोनों पेपर के नतीजे आएंगे। ऐसे में जिन लोगों ने 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घोषणा BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर ने की है।

बता दें कि पेपर 1 क्लास 9 और 10 में टीचरों की भर्ती के लिए होता है। वहीं पेपर 2 क्लास 11 और 12 के लिए होता है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए 50 प्रतिशत मार्क्स लाना जरूरी है। वहीं बैकवर्ड क्लास (BC) के उम्मीदवारों को 45.5 प्रतिशत, इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS) के उम्मीदवारों को 42.5 प्रतिशत और शेड्यूल कास्ट (SC)/शेड्यूल ट्राइब (ST), दिव्यांग और महिलाओं को 40 प्रतिशत मार्क्स लाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें | कर्नाटक टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 का रिजल्ट जारी, कैसे डाउनलोड करें नतीजे

जानिए कैसे चेक करें नतीजे

1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध 'Bihar STET 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें (5 जनवरी को एक्टिव होगा)।

3. नया पेज खुलेगा, यहां यूजर ID और पासवर्ड दर्ज करें।

4. आपका बिहार एसटीईटी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे चेक करें।

5. आगे के लिए रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें | CAT 2025 का रिजल्ट जारी, जानिए कितने उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?

जो उम्मीदवार बिहार STET 2025 क्वालिफाई करेंगे, उन्हें एक एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो बिहार सरकार द्वारा नोटिफाई की गई टीचिंग वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए जरूरी है। मौजूदा गाइडलाइंस के अनुसार, STET क्वालिफिकेशन जिंदगी भर के लिए वैलिड रहती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट लिंक और आगे की भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित अपडेट के लिए रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। बता दें कि परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले जारी की गई थी। उसमें बड़ी संख्या में आपत्ति आई थी। इसी वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBihar BSEB STET 2025 Exam: 5 जनवरी तक घोषित होंगे नतीजे, चेयरमैन ने किया ऐलान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBihar BSEB STET 2025 Exam: 5 जनवरी तक घोषित होंगे नतीजे, चेयरमैन ने किया ऐलान