Bihar Weather Update: कोहरे के बीच बिहार में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी, जानिए अगले 72 घंटे का वेदर अपडेट

Bihar Cold Wave, 27 December 2025: बिहार में शीतलहर के बीच मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। लोगों को सुबह के समय सावधान रहने की सलाह दी गई है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड26 Dec 2025, 04:35 PM IST
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

Bihar Cold Wave, 27 December 2025: बिहार में जारी शीतलहर के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को बिहार में शीतलहर का प्रकोप रहा और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि प्रदेश का औरंगाबाद और भागलपुर का सबौर, राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद प्रदेश के गया में 7.6 डिग्री, भागलपुर और शेखपुरा में 8.9-8.9 डिग्री, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर और डेहरी में 9-9 डिग्री, जहानाबाद में 9.3 डिग्री तथा सहरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी शनिवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलों में घने से बहुत घने कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही IMD ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें | बिना पैसे दिए आधार कार्ड का इस्तेमाल कर e-PAN के लिए कैसे करें अप्लाई? जानें

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। आईएमडी, पटना के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों को विशेष रूप से सुबह के समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे बिहार के लोगों को खास बचकर रहने को कहा है। IMD ने कल के लिए कोल्ड डे अलर्ट भी जारी किया है।

क्या होता है कोल्ड डे?

कोल्ड डे वह स्थिति है जब न्यूनतम तापमान शीतलहर की श्रेणी में हो और अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी कम दर्ज किया जाए। इसमें दिनभर ठंडक बनी रहती है और धूप का असर बहुत कम होता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBihar Weather Update: कोहरे के बीच बिहार में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी, जानिए अगले 72 घंटे का वेदर अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBihar Weather Update: कोहरे के बीच बिहार में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी, जानिए अगले 72 घंटे का वेदर अपडेट