Bihar Police Driver Constable Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना ने बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई से 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। आइए जानते हैं उम्मीदवारों को किन मापदंड़ों से गुजरना पड़ता है।
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक)
- सामान्य वर्ग: 20 से 25 वर्ष
- ओबीसी पुरुष: 27 वर्ष तक
- ओबीसी महिला: 28 वर्ष तकॉ
- एससी/एसटी: 30 वर्ष तक
वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (100 अंकों की, केवल क्वालिफाइंग)
- शारीरिक मापदंड परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- ड्राइविंग टेस्ट
- मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन शुल्क
- SC/ST और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए: 180 रुपये
- अन्य सभी वर्गों के लिए: 675 (भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा)
उम्मीदवारों की हाइट कितनी होगी चाहिए
- सामान्य/ओबीसी पुरुष: 165 सेमी
- आरक्षित वर्ग पुरुष: 160 सेमी
- सभी वर्ग की महिलाएं: 155 सेमी
सीना (पुरुष):
- सामान्य/ओबीसी: 81–86 सेमी
- SC/ST: 79–84 सेमी
ड्राइविंग टेस्ट में क्या होगा?
उम्मीदवारों को जीप, कार और बस/ट्रक चलाने की क्षमता का परीक्षण देना होगा। इसके बाद मेडिकल जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।