Bihar School Timing: कोहरे की मार के बीच बिहार में स्कूलों का बदला शेड्यूल, जानिए नया टाइम

Bihar School Timing: बिहार में ठंड और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नया शेड्यूल कुछ दिनों के लिए लागू रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।

Priya Shandilya
अपडेटेड19 Dec 2025, 10:12 AM IST
बिहार में ठंड और कोहरे के चलते बदला स्कूलों का टाइम (सांकेतिक तस्वीर)
बिहार में ठंड और कोहरे के चलते बदला स्कूलों का टाइम (सांकेतिक तस्वीर)(HT)

Bihar School Timing: देशभर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है और बिहार भी इसकी चपेट में है। ठंड और घने कोहरे के चलते तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे हालात में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बिहार में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखकर लिया गया है।

बदला स्कूलों का समय

पटना के जिला मजिस्ट्रेट ने 18 दिसंबर को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी स्कूलों को नए समय के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक अब स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलेंगे। यह नया विंटर शेड्यूल 19 दिसंबर से लागू हो गया है और 25 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

किन क्लासेज पर नहीं होगा असर

हालांकि, इस आदेश में एक अहम छूट भी दी गई है। जिन कक्षाओं के प्री-बोर्ड या बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं, उनके लिए पुराने समय में ही पढ़ाई जारी रहेगी। यानी परीक्षा देने वाले छात्रों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पूर्वी बिहार में घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पूर्वी हिस्सों में अधिकतर जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे आवाजाही में परेशानी बढ़ सकती है।

20 दिसंबर के लिए रेड अलर्ट

IMD ने 20 दिसंबर के लिए और भी सख्त चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। इसी वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा

ताजा बुलेटिन के अनुसार, 19 से 22 दिसंबर के बीच बिहार में सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है। साथ ही झारखंड, ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए साफ है कि अगले कुछ दिन सतर्क रहने के हैं। स्कूल टाइमिंग में बदलाव बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया जरूरी कदम है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBihar School Timing: कोहरे की मार के बीच बिहार में स्कूलों का बदला शेड्यूल, जानिए नया टाइम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBihar School Timing: कोहरे की मार के बीच बिहार में स्कूलों का बदला शेड्यूल, जानिए नया टाइम