Rainfall alert: यूपी से लेकर बंगाल तक भारी बारिश की चेतावनी, बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट

Weather update: आज 3 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था। वहीं बिहार में त्योहार के इस मौसम में बादलों की मौजूदगी ने लोगों को सोच में डाल दिया है। अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड3 Oct 2025, 02:43 PM IST
मौसम विभाग का अलर्ट: कई जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का अलर्ट: कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Weather news: दुर्गा पूजा की रौनक पर बारिश पहले ही पानी फेर चुकी है, और अब करवा चौथ से पहले भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

वहीं बिहार में मौसम कुछ अलग ही तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 10 अक्टूबर तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। ऐसे में करवा चौथ का व्रत इस बार चांद नहीं, सिर्फ मोबाइल सूचना के सहारे ही टूट सकता है।

जाते-जाते बिहार को भिगो रहा मानसून

बिहार में मानसून की विदाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और ट्रफ रेखा के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों के लिए शुक्रवार को भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

कहां-कहां है येलो-ऑरेंज-रेड अलर्ट?

पटना, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, बांका, जमुई, जहानाबाद, शेखपुरा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल सहित कई जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, औरंगाबाद और नवादा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। इन जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने की भी आशंका है।

गया, कैमूर और पश्चिम चंपारण जिलों के लिए अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है।

3-6 अक्टूबर तक इन जगहों में भारी बारिश की संभावना

3 अक्टूबर को गया, कैमूर और पश्चिम चंपारण में अत्यंत भारी वर्षा के आसार हैं, वहीं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा में भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 4 अक्टूबर को गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम व पूर्वी चंपारण में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सीवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

5 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका और जमुई में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। 6 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर में येलो अलर्ट के तहत एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं राज्य के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य क्षेत्रों में तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

बारिश के कारण मौसम हुआ ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लगातार बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है और नमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में बक्सर, समस्तीपुर, पूर्णिया और पटना सहित कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में धूप- छांव का मौसम बना हुआ है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRainfall alert: यूपी से लेकर बंगाल तक भारी बारिश की चेतावनी, बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सRainfall alert: यूपी से लेकर बंगाल तक भारी बारिश की चेतावनी, बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट