Bill Gates Cameo Update: क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे बिल गेट्स? प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बिल गेट्स का कैमियो हो सकता है। शो ने दर्शकों को फिर से जोड़ लिया है और एक ऐतिहासिक पल की उम्मीद जगाई है। नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड23 Oct 2025, 04:01 PM IST
बिल ग्रेट्स करेंगे क्योंकि सांस भी कभी बहू थी-2 में कैमियो
बिल ग्रेट्स करेंगे क्योंकि सांस भी कभी बहू थी-2 में कैमियो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स नजर आ सकते हैं। स्टार प्लस का मशहूर शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, अपने नए सीजन के साथ फिर से टीवी स्क्रीन पर छा गया है। मजेदार कहानी और अचानक होने वाले ट्विस्ट और टर्न से भरे इस शो ने अपनी खासियत को फिर से दिखा दिया है, और दर्शकों को हर एपिसोड में अपने साथ जोड़ कर रखा है।

वीडियो कॉल पर दिखे बिलगेट्स

भारतीय टेलीविजन के इतिहास के शायद सबसे अप्रत्याशित और कभी न देखे गए पलों में से एक में, क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक ऐसा कैमियो पेश करने वाली है जिसने दर्शकों और इंडस्ट्री के लोगों को चौंका दिया है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में तुलसी को अपने लैपटॉप पर किसी से वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया है, और उनसे मिलकर वह साफ तौर पर बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें | घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, ये है बेहद आसान तरीका

हालांकि केवल आवाज सुनी जा रही है, इस ग्लोबल मेहमान की पहचान को लेकर उत्सुकता और अफवाहें जोरो पर हैं। क्या यह टॉम क्रूस हैं? लियोनेल मेस्सी? या विल स्मिथ? लेकिन यदि अंदर की जानकारी की माने तो, यह मिस्ट्रेस मेहमान असल में टेक टाइटन और परोपकारी, बिल गेट्स हो सकते हैं। यदि यह सच होता है, तो यह बिल गेट्स की टीवी शो में दूसरी उपस्थिति होगी, पहली उनकी मशहूर कैमियो 'द बिग बैंग थ्योरी' में थी।

यह भी पढ़ें | घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, ये है बेहद आसान तरीका

भारतीय टेलीविजन के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जब एक ग्लोबल आइकन घरेलू डेली सोप में नजर आएगा।यह सिर्फ एक सरप्राइस कर देने वाला कैमियो नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा पल हो सकता है जो दिखाएगा कि भारत में टीवी कैसे बदल रहा है, बड़े सपने देखने की हिम्मत कर रहा है और ग्लोबल लेवल पर ध्यान खींच रहा है। मेकर्स ने अपना नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और तभी से चर्चा बेहद तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी इस गुरुवार-शुक्रवार रात 10:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBill Gates Cameo Update: क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे बिल गेट्स? प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता!
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBill Gates Cameo Update: क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे बिल गेट्स? प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता!
OPEN IN APP