Chandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई, बिहार में कितने बजे दिखेगा Blood मून? जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब

डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त के अनुसार, 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण का प्रारंभ 3:19 बजे होगा। उज्जैन में यह ग्रहण केवल 17 मिनट देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं आपके शहर में चंद्र ग्रहण कितने देर तक रहेगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड1 Mar 2026, 05:06 PM IST
दिल्ली-मुंबई में कितने बजे दिखेगा ग्रहण
दिल्ली-मुंबई में कितने बजे दिखेगा ग्रहण

Lunar Eclipse Timing 2026: आज से मार्च की शुरुआत हो गई है और इसी महीने साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खगोलीय घटना के तहत 3 मार्च को होने वाला इस वर्ष का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। आइए जानते है इस चंद्र ग्रहण के बारे में।

उज्जैन स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि चंद्र ग्रहण की स्थिति में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के मध्य सीधी रेखा में आ जाती है। पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवस्था में पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा भाग ढक जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता और पूर्ण ग्रहण दिखाई देता है। इस दौरान चंद्रमा ताम्रवर्ण का प्रतीत होता है, जिसे सामान्यतः रेड मून कहा जाता है।

कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

उन्होंने बताया कि 3 मार्च पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 19 मिनट 7 सेकंड पर प्रारंभ होगा। ग्रहण का मध्यकाल शाम 5 बजकर 03 मिनट 7 सेकंड पर रहेगा तथा मोक्ष सायंकाल 6 बजकर 47 मिनट 6 सेकंड पर होगा। इस प्रकार ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट रहेगी। ग्रहण का प्रतिशत 155.5 होने के कारण चंद्रमा पूर्ण ग्रहण की स्थिति में रहेगा।

यह भी पढ़ें | 6 शियाओं की पाकिस्तान पुलिस ने बिछाईं लाशें, खामेनेई की हत्या का कर रहे थे विरोध

कितने बजे लगेगा सूतक?

श्रेणीसमय (IST)विवरण
ग्रहण का प्रकारआंशिक/पूर्ण चंद्र ग्रहणभारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा
;चंद्र ग्रहण प्रारंभ3:20 PMखंडग्रास (Partial Eclipse) की शुरुआत
चंद्र ग्रहण समाप्त6:46 PMखंडग्रास (Partial Eclipse) का अंत
सूतक काल प्रारंभ6:20 AMग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है
सूतक काल समाप्त6:46 PMग्रहण समाप्ति के साथ सूतक समाप्त
कुल ग्रहण अवधिलगभग 3 घंटे 27 मिनटप्रारंभ से अंत तक
विशेष संयोगहोलिका दहन और होलीधार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन

भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा ग्रहण?

उन्होंने बताया कि यह ग्रहण भारत के पूर्वी भाग, जहां सूर्यास्त शीघ्र होता है, वहां देखा जा सकेगा। इसके अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र तथा अमेरिका में भी यह नजर आएगा। डॉ. गुप्त ने बताया कि उज्जैन में ग्रहण के प्रारंभ के समय धूप रहेगी और सूर्यास्त सायं 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। सैद्धांतिक रूप से यह ग्रहण भारत में दृश्य रहेगा, किंतु उज्जैन में सूर्यास्त के समय पूर्व दिशा में पूर्णिमा का चंद्रमा आंशिक ग्रहण लगी हुई स्थिति में उदित होगा। ग्रहण की समाप्ति का समय 6 बजकर 45 मिनट 6 सेकंड बताया गया है।

यह भी पढ़ें | होली से पहले झटका! महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें कहां कितना बढ़ा रेट?

आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

शहरआरंभ समयसमाप्ति समयकुल अवधि
प्रयागराजशाम 06:08शाम 06:4638 मिनट
कानपुरशाम 06:14शाम 06:4632 मिनट
वाराणसीशाम 06:04शाम 06:4643 मिनट
दिल्लीशाम 06:26शाम 06:4620 मिनट
पटनाशाम 05:55शाम 06:4651 मिनट
रांचीशाम 05:55शाम 06:4651 मिनट
कोलकाताशाम 05:43शाम 06:461 घंटा 03 मिनट
भुवनेश्वरशाम 05:54शाम 06:4652 मिनट
गुवाहाटीशाम 05:27शाम 06:461 घंटा 19 मिनट
चेन्नईशाम 06:21शाम 06:4626 मिनट
बेंगलुरुशाम 06:32शाम 06:4614 मिनट
हैदराबादशाम 06:26शाम 06:4620 मिनट
यह भी पढ़ें | 100 साल बाद होली पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चंद्र ग्रहण संग कैसे होगा होलिका दहन?

कैसे देख सकते हैं चांद को?

उन्होंने स्पष्ट किया कि उज्जैन में सूर्यास्त के बाद केवल लगभग 17 मिनट तक ही ग्रहण की स्थिति रहेगी। जब तक चंद्रमा क्षितिज से पर्याप्त ऊपर आकर स्पष्ट रूप से दिखाई देने की स्थिति में पहुंचेगा, तब तक ग्रहण समाप्त हो चुका होगा। इस कारण उज्जैन में इसे नग्न आंखों से देख पाना संभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि टेलीस्कोप से ग्रहण देखने के लिए चंद्रमा का पर्याप्त ऊंचाई पर आना आवश्यक है, किंतु उसके पहले ही ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इसलिए टेलिस्कोप से भी ग्रहण का अवलोकन संभव नहीं हो सकेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई, बिहार में कितने बजे दिखेगा Blood मून? जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब
More