Dharmendra Death Reason: बॉलीबुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में निधन हो गया है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार आज बॉलीवुड एक दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिन से उनकी खराब सेहत की खबरें आ रही थी, जिसको लेकर फैंस काफी परेशान थें।
कैसे हुई एक्टर धर्मेंद्र की मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र का निधन उम्र संबंधी समस्याओं के कारण हुआ। हालांकि अभी उनके डेथ पर डॉक्टर की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। बता दें कि उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली, जहां उनके परिवारजन उनके साथ मौजूद थे। बताया जाता है कि धर्मेंद्र लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे।
किस बीमारी से पीड़ित थे धर्मेंद्र?
बॉलीवुड दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बीते लंबे वक्त से सांस की समस्या से पीड़ित चल रहे थे। उन्हें कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल लेकर जाया गया था, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया था। बता दें कि सांस लेने में दिक्कत होना बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं में शामिल है।
करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन पर सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी। करण जौहर ने लिखा कि एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज रहेंगे। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा।
जौहर ने आगे कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वो हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे।’