
Dharmendra Deol Critical Condition: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल (89 वर्ष) को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ़ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी हालत को गंभीर बताया गया था, जिससे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता फैल गई।इस समय पूरा परिवार उनके साथ अस्पताल में है और फैंस परिवार और फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
एक्टर धर्मेंद्र बीते 10 दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस वक्त वो अपने रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए थे। वहीं कुछ दिन पहले ही हेमा मालिनी ने इशारों में भी बताया था कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि अपनी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। कुछ वक्त पहले एक्टर बढ़ती उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे।
धर्मेंद्र देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे (1960) थी, जिसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। धर्मेंद्र को असली सफलता 1966 में आई फिल्म फूल और पत्थर से मिली, जिसने उन्हें स्टारडम तक पहुंचा दिया।
इसके बाद उन्होंने अनुपमा, चुपके चुपके, शोले, यादों की बारात और धरम वीर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपनी दमदार एक्टिंग, रोमांटिक अंदाज़ और एक्शन हीरो की छवि के कारण उन्हें ही-मैन ऑफ बॉलीवुड कहा जाने लगा। धर्मेंद्र ने न सिर्फ एक्शन बल्कि कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों में भी अपनी versatility साबित की और हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में जगह बनाई।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.