Border 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही सनी देओल की बॉर्डर-2, जानिए 8वें दिन कितनी की कमाई

Border 2 Box Office Collection: फिल्म बॉर्डर-2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म को मिल रहे प्यार पर एक्टर्स ने दर्शकों का धन्यवाद किया। इसी बीच सनी देओल का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड31 Jan 2026, 07:44 AM IST
बॉक्स ऑफिस पर पैसे छाप रही बॉर्डर-2
बॉक्स ऑफिस पर पैसे छाप रही बॉर्डर-2

Border 2 Box Office Collection: बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर-2 की धमक फैंस से दिलों से होते हुए बॉक्स ऑफिस पर गूंज रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को मिल रहे प्यार पर बॉर्डर-2 के एक्टर्स फैंस और दर्शकों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। टीसीरीज के आंकड़ों के मुताबिक,बॉर्डर-2 ने 8वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है। आइए जानते हैं कि बॉर्डर-2 ने इन 8 दिनों में किस दिन सबसे ज्यादा कमाई की।

बॉर्डर-2 के 8 दिनों का BOI कलेक्शन

दिनकमाई ( करोड़)स्रोत
पहला दिन32.10T-Series
दूसरा दिन40.59T-Series
तीसरा दिन57.20T-Series
चौथा दिन63.59T-Series
पांचवां दिन23.31T-Series
छठा दिन15.04T-Series
सातवां दिन13.14T-Series
आठवां दिन11.00Sacnilk

इन आंकड़ों के अनुसार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 ने चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई की। उस दिन अकेले बॉर्डर-2 ने 63.59 करोड़ का कलेक्शन किया था। बॉर्डर-2 के हिट होने पर सनी देओल ने अपनी टीम के साथ जश्न मनाया। इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल काफी खुश नजर आ रहे हैं और फिल्म के हिट होने पर केक कट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर, बॉक्स ऑफिस पर की 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

शूटिंग के दौरान वरुण धवन को लगी थी चोट

फिल्म के हिट होने के बाद अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में 'हेयरलाइन फ्रैक्चर' हो गया था। 'हेयरलाइन फ्रैक्चर' हड्डी में होने वाली एक महीन और बारीक दरार होती है।

बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। 'बॉर्डर 2', वर्ष 1997 में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। इनके अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ,अहान शेट्टी,मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे सितारे भी हैं।अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBorder 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही सनी देओल की बॉर्डर-2, जानिए 8वें दिन कितनी की कमाई
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBorder 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही सनी देओल की बॉर्डर-2, जानिए 8वें दिन कितनी की कमाई