विजय दिवस पर Border 2 का टीजर रिलीज, सनी देओल की दहाड़, दिलजीत-वरुण-अहान भी आए नजर

बॉर्डर 2 का टीजर आज विजय दिवस पर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल की दमदार आवाज और देशभक्ति से भरे डायलॉग्स दर्शकों को भावुक कर देते हैं। दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की मौजूदगी फिल्म को और भव्य बनाती है। 

Rishabh Shukla
अपडेटेड16 Dec 2025, 09:40 PM IST
Border 2 का टीजर रिलीज
Border 2 का टीजर रिलीज(Social Media)

विजय दिवस के मौके पर मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज कर दिया है। इस खास दिन को चुनकर साफ संदेश दिया गया है कि फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और देशभक्ति को समर्पित है। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। टीजर की शुरुआती झलक से ही सायरन की आवाज, युद्ध का माहौल और सैनिकों का जज्बा दर्शकों को रोमांच से भर देता है।

सनी देओल की आवाज बनी सबसे बड़ी ताकत

टीजर की सबसे मजबूत कड़ी सनी देओल की गूंजती आवाज है, जो सीधे दिल पर असर करती है। 1971 भारत-पाक युद्ध के शब्दों के साथ उनकी दमदार आवाज सुनते ही पुरानी बॉर्डर की यादें ताजा हो जाती हैं। उनके संवाद तुम जहां से भी आओगे, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा मिलेगा; देशभक्ति की भावना को और गहरा कर देते हैं। यह साफ जाहिर करता है कि फिल्म में सनी देओल का किरदार फिर से हौसले, हिम्मत और आत्मसम्मान का प्रतीक होगा।

23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म

बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। यह फिल्म टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनायी जा रही है और गुलशन कुमार एवं टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। सह-निर्माता कृष्ण कुमार हैं। फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। भले ही टीजर में सभी की झलक सीमित हो, लेकिन भव्य युद्ध दृश्य, टैंकों की गड़गड़ाहट और सैनिकों का जोश फिल्म के बड़े स्तर की झलक देता है। मेकर्स का इशारा साफ है कि यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित और बड़ी रिलीज में शामिल होगी, जो बड़े पर्दे पर दर्शकों को भावनात्मक और रोमांचक अनुभव देगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सविजय दिवस पर Border 2 का टीजर रिलीज, सनी देओल की दहाड़, दिलजीत-वरुण-अहान भी आए नजर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सविजय दिवस पर Border 2 का टीजर रिलीज, सनी देओल की दहाड़, दिलजीत-वरुण-अहान भी आए नजर