कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर बरसाईं गोलियां, खालिस्तानी आतंकी हरजीत लड्डी ने ली जिम्मेदारी

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कनाडा के सरे में कैफे खोलकर फूड बिजनस में कदम रखा है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही कैफे पर खालिस्तानी आतंकी ने गोलियां बरसा दीं। आतकीं हरजीत सिंह लड्डी ने कैप्स कैफे के बाहर गोलियां बरसाने की जिम्मेदारी ली है।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड10 Jul 2025, 08:14 PM IST
कॉमेडियन कपिल शर्मा (फाइल फोटो)
कॉमेडियन कपिल शर्मा (फाइल फोटो)(HT)

कनाडा के सरे (Surrey) में भारत के मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) के कैफे पर खालिस्तानी आतंकी ने गोलियां बरसाईं। वायरल वीडियो में एक आतंकी कपिल शर्मा के कैप्स कैफे (Kap's Cafe) की तरफ कम से कम नौ गोलियां दागता दिख रहा है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी तरह के नुकसान की खबर अब तक कोई खबर नहीं है।

कमीडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर गोलीबारी

कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच, खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। उसने संभवतः कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान से नाराज होकर गोलियां बरसाई हैं।

सरे के कैप्स कैफे के बाहर गोलीबारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को मौके पर गोलियों के खाली खोखे मिले हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि गोलीबारी व्यक्तिगत दुश्मनी में की गई है या किसी गैंग ने यह काम किया है।

आतंकी लड्डी पर 10 लाख का इनाम

हरजीत सिंह लड्डी मूलतः पंजाब के नवांशहर के पास और इलाके के गर्पधाना (Garpadhana) गांव का रहने वाला है। वह नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल आतंकी है। वह बब्बर खालस आतंकी संगठन से जुड़ा है। एनआईए ने उसे विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में वांछित अपराधी घोषित कर रखा है।

लड्डी ने वीएचपी लीडर विकास प्रभाकर को पिछले वर्ष अप्रैल में पंजाब के रूपनगर में गोली मार दी थी। एनआईए ने इस मामले में लड्डी के सिर पर 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा कर रखी है। इसके अलावा भी वह पंजाब में कई हिंसक वारदातों में शामिल रहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर बरसाईं गोलियां, खालिस्तानी आतंकी हरजीत लड्डी ने ली जिम्मेदारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर बरसाईं गोलियां, खालिस्तानी आतंकी हरजीत लड्डी ने ली जिम्मेदारी
OPEN IN APP