हाल ही में मलाइका अरोड़ा की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन पर ली गई बताई जा रही है। तस्वीर में मलाइका काले रंग के स्टाइलिश आउटफिट में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
वह काफी खुश और रिलैक्स दिख रही हैं। उनके साथ एक शख्स खड़ा है जिसने भूरा-ग्रे ओवरकोट पहन रखा है। बस यही तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा का कारण बन गई है।
कई लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या मलाइका ने वैलेंटाइन डे इटली में किसी खास के साथ मनाया। तस्वीर में नजर आ रहे शख्स को लेकर कहा जा रहा है कि वह मुंबई के 33 वर्षीय बिजनेसमैन हर्ष मेहता हैं।
हर्ष मेहता कौन हैं?
रिपोर्ट्स के अनुसार हर्ष मेहता एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से संबंध रखते हैं। वह मुंबई में हीरे के व्यापारी हैं और सैंकस मैनेजमेंट नाम की कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बताए जाते हैं।
उनकी संपत्ति को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा पक्की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
अब तक न तो मलाइका अरोड़ा और न ही हर्ष मेहता ने इन डेटिंग अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने इस मामले में चुप्पी बनाए रखी है।
जानिए मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी के बारे
मलाइका अरोड़ा की शादी पहले अभिनेता और निर्माता अरबाज खान से हुई थी। 19 साल की शादी के बाद दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया। उनका एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है, और दोनों मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं। तलाक के बाद मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन साल 2024 में दोनों अलग हो गए।
कैसा है करियर और बिजनेस?
काम की बात करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में फिल्म थम्मा के गाने पॉयजन बेबी में नजर आई थीं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी।
फिल्मों के अलावा मलाइका ने हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में भी कदम रखा है। नवंबर 2024 में उन्होंने अपने बेटे के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट शुरू किया था।
फिलहाल इटली की यह तस्वीर सिर्फ एक तस्वीर है। इसमें कितनी सच्चाई है और क्या वाकई कोई खास रिश्ता है, इसका जवाब आने वाला समय ही देगा।