Delhi Car Blast: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुआ धमाका, कुछ लोग हुए घायल

दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में धमाका हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। धमाके के बाद आसपास के वाहन भी प्रभावित हुए। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई की और इलाके को सील कर दिया। जांच जारी है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 Nov 2025, 07:17 PM IST
दिल्ली के लाल किले के पास हुआ ब्लास्ट
दिल्ली के लाल किले के पास हुआ ब्लास्ट

Delhi Car blast Near Red Fort: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कार में अचानक धमाका हो गया। घटना इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और इलाके में भगदड़ मच गई। धमाका लाल किले के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर खड़ी एक कार में हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, विस्फोट की आवाज काफी तेज थी और कुछ ही देर में पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए।

पूरे इलाके को किया गया सील

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की सूचना मिली। धमाके के बाद तीन से चार अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए और उन्हें नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है और जांच जारी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Car Blast: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुआ धमाका, कुछ लोग हुए घायल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Car Blast: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुआ धमाका, कुछ लोग हुए घायल