CAT 2025 Admit Card Out: CAT 2025 एडमिट कार्ड जारी! कुछ ही दिन में होगी परीक्षा, चेक करें आपका एग्जाम सेंटर

CAT 2025 Admit Card: CAT 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 30 नवंबर को देशभर के करीब 170 सेंटर्स पर तीन शिफ्ट में होगी। उम्मीदवार iimcat.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड12 Nov 2025, 01:34 PM IST
जारी हुए CAT 2025 एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जारी हुए CAT 2025 एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CAT 2025 Admit Card: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ चुकी है। IIM कोझिकोड ने आज, 12 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब सभी उम्मीदवार iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब और कहां होगी परीक्षा?

CAT 2025 की परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। IIM कोझिकोड इस बार परीक्षा आयोजित कर रहा है। यह परीक्षा देशभर के करीब 170 शहरों में तीन शिफ्ट में होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें उम्मीदवारों की वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) में क्षमता जांची जाएगी। करीब 2.95 लाख उम्मीदवारों ने इस साल CAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

CAT 2025 मॉक टेस्ट भी हुआ लाइव

उम्मीदवारों की तैयारी को आसान बनाने के लिए IIM कोझिकोड ने आधिकारिक वेबसाइट पर CAT 2025 का मॉक टेस्ट लिंक भी जारी कर दिया है। इस मॉक टेस्ट में सैंपल सवाल होंगे, जिससे उम्मीदवार परीक्षा के फॉर्मेट और इंटरफेस से परिचित हो सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें अपना CAT एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए लिंक “CAT 2025 Admit Card” पर क्लिक करें।
  • अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिख रही आपकी पर्सनल डिटेल्स और एग्जाम सेंटर की जानकारी ध्यान से चेक करें।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एग्जाम वाले दिन के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में चेक करें ये डिटेल्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डिटेल्स जरूर चेक करनी चाहिए:

उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

परीक्षा की तारीख और समय

परीक्षा केंद्र और शहर का नाम

परीक्षा स्थल का पता

अगर इनमें किसी तरह की गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार तुरंत IIM कोझिकोड से संपर्क कर सकते हैं या CAT 2025 की वेबसाइट पर हेल्पडेस्क का उपयोग कर सकते हैं।

एग्जाम स्लॉट्स पहले ही जारी किए गए थे

5 नवंबर को IIM कोझिकोड ने पहले ही उम्मीदवारों के लिए एग्जाम स्लॉट जारी कर दिए थे। उम्मीदवार अपने CAT लॉगिन से परीक्षा की तारीख, सत्र और शहर की जानकारी पहले ही देख सकते थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCAT 2025 Admit Card Out: CAT 2025 एडमिट कार्ड जारी! कुछ ही दिन में होगी परीक्षा, चेक करें आपका एग्जाम सेंटर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCAT 2025 Admit Card Out: CAT 2025 एडमिट कार्ड जारी! कुछ ही दिन में होगी परीक्षा, चेक करें आपका एग्जाम सेंटर