CAT Result 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) का रिज्लट जारी कर दिया है। इस बार रिजल्ट में 12 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। उनमें 12 में से दिल्ली के 3 कैंडिडेट हैं। वहीं हरियाणा के 5 कैंडिडेट्स ने 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। ऐसे में इस बार CAT रिजल्ट में दिल्ली और हरियाणा के छात्रों का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है।
अगर आपने भी कैट 2025 की परीक्षा दी थी, तो आप भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। CAT 2025 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपने User ID और Password से लॉगिन करना होगा। उसके बाद बताए गए स्टेप को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें CAT 2025 का रिजल्ट
- सबसे पहले IIM CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं
- उसके बाद CAT Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपनी User ID और Password दर्ज करें
- अब Submit बटन पर क्लिक करें
- सबमिट करते ही CAT 2025 स्कोरकार्ड दिखाई देगा
- स्कोरकार्ड को ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें
- अब अपने रिजल्ट को भविष्य डाउनलोड कर लें
- उसके बाद उसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रखे लें
कितने उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा?
CAT 2025 परीक्षा में इस बार कुल 2.95 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1.10 लाख महिलाएं और 1.85 लाख पुरुष उम्मीदवार शामिल थे। इसके अलावा, 9 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
कैट का रिजल्ट आने के बाद अब आगे क्या?
CAT 2025 के नतीजे घोषित होने के बाद अब IIMs और अन्य मैनेजमेंट संस्थानों की एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। हर IIM अपने तय चयन मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा और चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिनका चयन होगा, उन्हें पर्सनल इंटरव्यू (PI), ग्रुप डिस्कशन (GD) या रिटन एबिलिटी टेस्ट (WAT) के लिए बुलाया जाएगा।