CBSE 10th Board Result: डिजीलॉकर से कैसे चेक करें 10वीं रिजल्ट, घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

CBSE 10th Board Result: CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द आने वाला है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के अलावा DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड3 Apr 2026, 12:20 PM IST
डिजीलॉकर पर ऐसे देखें CBSE 10वीं मार्कशीट (सांकेतिक तस्वीर)
डिजीलॉकर पर ऐसे देखें CBSE 10वीं मार्कशीट (सांकेतिक तस्वीर)

CBSE 10th Board Result: बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद हर छात्र और पेरेंट्स को रिजल्ट का इंतजार रहता है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे भी इस महीने जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है।

कब तक जारी होने CBSE 10वीं के नतीजे?

पिछले ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में आ सकता है। 2024 में रिजल्ट 13 मई को और 2023 में 12 मई को जारी हुआ था। इससे पहले भी ज्यादातर सालों में रिजल्ट मई में ही आया है।

रिजल्ट कहां देखें?

रिजल्ट जारी होते ही करोड़ों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉग-इन करते हैं, जिससे कई बार सर्वर धीमा हो जाता है। ऐसे में आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं:

  • सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट: cbse.gov.in
  • रिजल्ट पोर्टल: results.cbse.nic.in
  • DigiLocker (डिजीलॉकर): डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट के लिए सबसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म।

क्या-क्या डिटेल्स चाहिए होंगी?

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखनी होगी:

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • जन्म तिथि
  • एडमिट कार्ड आईडी

इन डिटेल्स के बिना आप अपना रिजल्ट एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर ‘CBSE Class 10 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि भरें
  • Submit पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या अपने फोन में डिजीलॉकर ऐप (DigiLocker App) खोलें।
  • अपने मोबाइल नंबर, आधार कार्ड या यूजरनेम का उपयोग करके Sign In करें।
  • अगर आप नए यूजर हैं, तो मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब होमपेज पर ‘Education’ सेक्शन में जाएं।
  • यहां ‘Central Board of Secondary Education (CBSE)’ को चुनें।
  • अब ‘Class 10 Marksheet 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) दर्ज करें।
  • ‘Get Document’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। आप इसे सेव या डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजीलॉकर क्यों जरूरी है?

डिजीलॉकर पर मिलने वाली मार्कशीट डिजिटल होती है और पूरी तरह वैलिड मानी जाती है। अगर वेबसाइट स्लो हो या क्रैश हो जाए, तो डिजीलॉकर एक आसान और भरोसेमंद विकल्प बन जाता है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या डिजीलॉकर से ही अपना रिजल्ट चेक करें। किसी भी फेक लिंक या अफवाहों से बचें और अपडेट के लिए नियमित तौर पर CBSE की वेबसाइट देखते रहें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सCBSE 10th Board Result: डिजीलॉकर से कैसे चेक करें 10वीं रिजल्ट, घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
More