CBSE 12th Result 2026: अगले हफ्ते आ सकते हैं CBSE 12वीं के नतीजे, घर बैठे ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026: वर्ष 2026 की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की गईं। परीक्षाओं के बाद, बोर्ड मूल्यांकन और परिणाम संकलन की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। इस बीच उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते 12वीं के नतीजे जारी हो सकते हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड22 Apr 2026, 01:46 PM IST
CBSE 12th Result 2026: 12वीं के नतीजों की घड़ी करीब आ रही है।
CBSE 12th Result 2026: 12वीं के नतीजों की घड़ी करीब आ रही है।

CBSE 12th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की नजर अब बस बोर्ड रिजल्ट पर ही टिकी हुई है। 18 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक CBSE ने 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 30 अप्रैल के आसपास नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर नतीजे देख सकेंगे।

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' भी जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड (Roll Number, School Code और Admit Card ID) तैयार रखें।

मार्कशीट में होती ये जानकारी

रिजल्ट आने के बाद जो मार्कशीट मिलेगी, उसमें आपकी पूरी जानकारी होगी। जैसे आपका नाम, रोल नंबर, हर विषय के नंबर, थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलग-अलग मार्क्स, कुल अंक और आपका रिजल्ट स्टेटस (पास, फेल या कम्पार्टमेंट)। इसके अलावा स्कूल नंबर और जन्मतिथि भी लिखी होती है। ध्यान रखें कि शुरुआत में मिलने वाला रिजल्ट प्रोविजनल होता है, असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलती है।

यह भी पढ़ें | कब जारी किए जाएंगे CBSE 12वीं के नतीजे? जानिए ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

सबसे पहले CBSE की वेबसाइट results.cbse.nic.in खोलें और Class 12 Result वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और अपनी जन्मतिथि डालें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। कोशिश करें कि तुरंत उसका स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कर लें, क्योंकि शुरुआत में वेबसाइट स्लो हो सकती है।

यह भी पढ़ें | CBSE का अपग्रेड! कक्षा 6 से अनिवार्य होंगी 2 भारतीय भाषाएं, नया शेड्यूल जारी

DigiLocker से भी देख सकते हैं मार्कशीट

अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है, तो DigiLocker आपके काम आ सकता है। इसके लिए आपको DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपने Aadhaar लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। फिर एजुकेशन सेक्शन में जाकर CBSE Class 12 Marksheet सर्च करें। जैसे ही CBSE रिजल्ट अपलोड करेगा, आपकी मार्कशीट वहां दिख जाएगी। यह मार्कशीट पूरी तरह मान्य होती है और कॉलेज एडमिशन में भी काम आती है।

SMS से रिजल्ट कैसे?

CBSE क्लास 12वीं के वर्ष 2026 के रिजल्ट आप SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। जब वेबसाइट धीमी चल रही हो या खुल नहीं रही हो, तब यह तरीका बहुत काम आता है। इसके लिए आप क्लास cbse12 टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें।

उमंग ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट

अगर रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट धीमी हो जाए, तो छात्र उमंग (UMANG) ऐप का विकल्प चुन सकते हैं। ऐप पर 'CBSE' सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। यहां से आप न केवल अपना रिजल्ट देख पाएंगे, बल्कि उसे भविष्य के लिए सेव भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें | CBSE 10th Result: डिजीलॉकर से ऐसे देखें रिजल्ट, घर बैठे डाउनलोड करें मार्कशीट

पास होने के नियम और कम्पार्टमेंट

CBSE में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। अगर कोई छात्र एक विषय में पास नहीं हो पाता, तो उसे कम्पार्टमेंट दिया जाता है। इसका मतलब है कि आप उस एक विषय की परीक्षा फिर से दे सकते हैं। कम्पार्टमेंट एग्जाम आमतौर पर जुलाई में होता है। अगर आप उसमें पास हो जाते हैं, तो आपको उसी साल पास माना जाएगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सCBSE 12th Result 2026: अगले हफ्ते आ सकते हैं CBSE 12वीं के नतीजे, घर बैठे ऐसे चेक करें रिजल्ट
More